PKL 2022: प्रो कबड्डी लीग में MVP अवॉर्ड जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, Anup Kumar-Pardeep Narwal के अलावा कौन से नाम शामिल?

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 1 में अनूप कुमार ने MVP अवॉर्ड जीता था
PKL के पहले सीजन में अनूप कुमार बने थे MVP (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 : प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League, PKL 2022) के 9वें सीजन का आरंभ होने में काफी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमें PKL के आगामी सीजन को जीतने के लिए जबरदस्त तरीके से तैयारी कर रही हैं।

दबंग दिल्ली के ऊपर अपने टाइटल को डिफेंड करने की जिम्मेदारी होने वाली है, जिसमें नवीन कुमार मुख्य रेडर की भूमिका में नजर आएंगे। PKL में नवीन कुमार दो बार मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) अवॉर्ड जीत चुके हैं और इस बार उनके पास हैट्रिक लगाने का खास मौका है। इस आर्टिकल में हम MPV अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूचि पर नजर डालने वाले हैं।

PKL इतिहास में कौन-कौन से खिलाड़ी MVP का अवॉर्ड जीत चुके हैं?

#1) PKL 1 - अनूप कुमार (यू मुंबा)

अनूप कुमार PKL के पहले सीजन में MVP अवॉर्ड जीता था। इस खिलाड़ी ने यू मुंबा को अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाया था। पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था और उन्होंने 16 मुकाबलों में 155 पॉइंट्स हासिल किए थे। अनूप कुमार ने दूसरे सीजन में यू मुंबा को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था।

#2) PKL 2 - मनजीत छिल्लर (बेंगलुरु बुल्स)

Pro Kabaddi League के दूसरे सीजन में मनजीत छिल्लर ने बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए MVP अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 16 मुकाबलों में 67 रेड पॉइंट्स और 40 टैकल पॉइंट्स लिए थे। वो सीजन के टॉप 10 डिफेंडर्स और रेडर्स की लिस्ट में शामिल थे। मनजीत अब रिटायर हो चुके हैं और इस सीजन कोच की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

#3) PKL 3 - रोहित कुमार (पटना पाइरेट्स)

पटना पाइरेट्स ही एक मात्र ऐसी टीम है, जिन्होंने तीन सीजन में लगातार PKL का खिताब जीता है। रोहित कुमार ने 12 मुकाबलों में 102 रेड पॉइंट्स लिए थे और इस वजह से रोहित को PKL सीजन 3 में MVP अवॉर्ड मिला था। इस सीजन में परदीप नरवाल का प्रदर्शन भी काफी बेहतरीन रहा था।

#4) PKL 4 - परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स)

रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल के लिए सीजन 4 काफी बेहतरीन साबित हुआ था। परदीप नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीजन 4 में MVP अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 16 मुकाबलों में 131 रेड पॉइंट्स लिए थे। यह पहला मौका नहीं था जब परदीप नरवाल ने अवॉर्ड जीता था।

#5) PKL 5 - परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स)

परदीप नरवाल ने सीजन 5 में भी MVP अवॉर्ड जीता था। परदीप नरवाल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पटना पाइरेट्स को हैट्रिक खिताबी जीत दिलाई थी। उन्होंने PKL के एक ही सीजन में 26 मैच खेलकर 369 रेड पॉइंट्स लिए थे। इस सीजन में परदीप नरवाल यूपी योद्धा के लिए खेलने वाले हैं।

#6) PKL 6 - पवन कुमार सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स)

पवन सेहरावत ने सीजन 6 में MVP अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 24 मुकाबलों में 271 पॉइंट्स लिए थे और बेंगलुरु बुल्स को पहली बार चैंपियन बनाने में पवन सेहरावत का योगदान सबसे ज्यादा अहम रहा था। इस सीजन वो तमिल थलाइवाज के लिए खेलने वाले हैं।

#7) PKL 7 - नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)

प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 में नवीन कुमार ने MVP अवॉर्ड जीता था। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दबंग दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था और खुद 23 मैचों में 301 पॉइंट्स हासिल किए थे। नवीन कुमार ने अपने दूसरे ही PKL सीजन में इस अवॉर्ड को जीता।

#8) PKL 8 - नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)

PKL सीजन 8 में एक बार फिर से नवीन कुमार ने MVP अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 17 मुकाबलों में 207 रेड पॉइंट्स लिए थे और साथ ही दबंग दिल्ली को पहली बार खिताबी जीत भी दिलाई थी। इस सीजन उनके पास MVP अवॉर्ड जीतने की हैट्रिक लगाने का मौका होने वाला है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता