PKL 2022 में नवीन कुमार का बहुत बड़ा कारनामा और दिग्गज को पछाड़ा, दबंग दिल्ली की हार का शर्मनाक सिलसिला जारी

PKL 2022
PKL 2022 में नवीन कुमार का बड़ा कारनामा (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 के 52वें मुकाबले में पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली केसी को 43-38 से हराया। यह पुनेरी पलटन की यह 9 मैचों के बाद 5वीं जीत है और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। दूसरी तरफ दबंग दिल्ली की यह लगातार 5वीं हार है और उनका शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। वो 29 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। दिल्ली से ज्यादा मैच सिर्फ तेलुगु टाइटंस हारी है।

PKL 2022 में नवीन कुमार का बहुत बड़ा कारनामा

नवीन कुमार ने PKL में अपने 800 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वो छठे रेडर बने हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर्स की लिस्ट में अजय ठाकुर को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस मैच में दबंग दिल्ली केसी के लिए नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा 14 रेड पॉइंट्स हासिल किए और डिफेंस में रवि कुमार ने 3 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। पुनेरी पलटन के लिए रेडिंग में आकाश शिंदे ने सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट्स और डिफेंस में कप्तान फज़ल अत्राचली और सोमबीर ने 4-4 टैकल पॉइंट्स लिए।

पहले हाफ के बाद पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली के ऊपर 23-17 से बढ़त बनाई। नवीन कुमार ने एक रेड पॉइंट लाते हुए दबंग दिल्ली का खाता खोला। मोहित गोयत ने सुपर रेड लगाते हुए दिल्ली के तीन डिफेंडर्स को आउट करते हुए पुनेरी पलटन का खाता खोला। पुणे इसके बाद दिल्ली को वापसी का मौका नहीं दिया और 8वें मिनट में पहली बार ऑल-आउट कर दिया। इस बीच उन्होंने नवीन कुमार को चलने नहीं दिया। दबंग दिल्ली ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन पुनेरी पलटन ने अच्छे तरीके से अपनी लीड को बरकरार रखा। इस बीच मोहित गोयत ने दूसरी सुपर रेड लगाते हुए दिल्ली के तीनों डिफेंडर्स को आउट करते हुए उन्हें मैच का दूसरा लोना दिया। आशु सिंह ने मल्टी रेड पॉइंट रेड करते हुए दोनों टीमों के बीच के अंतर को कम किया और लगातार पॉइंट्स हासिल करने की वजह से वो पुनेरी पलटन को ऑल-आउट करने के करीब आए। मोहित गोयत ने अपना सुपर 10 पूरा किया और पहले हाफ में ऑल-आउट के खतरे को भी टाला।

पुनेरी पलटन का पहले हाफ के बाद सिर्फ एक खिलाड़ी रह गया था और इसी वजह से दूसरे हाफ की पहली रेड में दिल्ली ने पहली बार पुनेरी पलटन को ऑल-आउट करते हुए अंतर को काफी कम कर दिया। फज़ल अत्राचली ने पहले नवीन कुमार और फिर आशु मलिक को टैकल करते हुए अपना दबदबा दिखाया। दिल्ली की वापसी की उम्मीदों पर आकाश शिंदे ने सुपर रेड के जरिए पानी फेरा और उन्होंने तीन डिफेंडर्स को आउट कर दिया। इसी वजह से दिल्ली के ऊपर ऑल-आउट का खतरा मंडरा रहा था और इस बीच नवीन कुमार ने मोहित गोयत को सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम के ऊपर से कुछ देर के लिए ऑल-आउट का खतरा टाला। नवीन ने रेडिंग करते हुए अपना सुपर 10 भी पूरा किया।

मैच के 29वें मिनट में तीसरी बार पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को ऑल-आउट कर दिया। आकाश शिंदे ने भी अपना सुपर 10 पूरा कर लिया। दबंग दिल्ली के डिफेंस से काफी गलतियां हुई और इसका फायदा अच्छे तरीके से पुणे के दोनों मुख्य रेडर्स ने उठाया। इसी वजह से मैच में अपनी लीड को बरकरार रखने में कामयाब हुए। अंत में दिल्ली ने वापसी का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अंत में उन्हें सिर्फ एक अंक से संतुष्ट करना पड़ा। पुनेरी पलटन ने 5 पॉइंट्स के अंतर से इस मैच को जीत लिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now