'रेडिंग के भगवान'- PKL 2022 में परदीप नरवाल द्वारा 22 रेड पॉइंट्स हासिल करने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

PKL 2022
PKL 2022 में आई परदीप नरवाल की आंधी (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022: परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) के खिलाफ PKL 2022 के 83वें मुकाबले में धमाकेदार रेडिंग करते हुए अपने दम पर यूपी योद्धाज (UP Yoddhas) को एकतरफा जीत (50-31) दिलाई। परदीप नरवाल ने इस मुकाबले में अपनी क्लास दिखाई और उनकी रेडिंग के आगे दबंग दिल्ली का डिफेंस टिक ही नहीं पाया।

इस मुकाबले में परदीप नरवाल ने 25 रेड की और इसमें उन्होंने 22 रेड पॉइंट्स हासिल किए। डुबकी किंग इस बीच तीन बार आउट भी हुए। यूपी के कप्तान ने मैच में कई जबरदस्त मल्टी-पॉइंट्स रेड भी की, जिसे देखकर हर किसी को काफी मज़ा आया। यह परदीप नरवाल का यूपी योद्धाज के लिए किया गया सबसे अच्छा प्रदर्शन भी रहा।

मैच में एक समय दिल्ली के सिर्फ दो डिफेंडर्स रह गए थे और परदीप नरवाल रेडिंग करने गए थे। दिल्ली के दोनों डिफेंडर्स (विशाल और विजय मलिक) ने परदीप को पकड़ लिया था और ऐसा लग रहा था कि परदीप नरवाल सुपर टैकल हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने बिल्कुल भी हार नहीं मानी और 15-17 सेकेंड तक संघर्ष करते हुए खुद को बचाया और अंत में मिड लाइन क्रॉस करते हुए दिल्ली को पहली बार ऑल-आउट किया। इस रेड को मैच का टर्निंग पॉइंट भी कहा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। ट्विटर पर परदीप नरवाल के जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया है।

PKL 2022 में परदीप नरवाल द्वारा 22 रेड पॉइंट्स हासिल करने के बाद ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(रेडिंग के भगवान, परदीप नरवाल। Pro Kabaddi League के द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम इज बैक)

(परदीप नरवाल दबंग दिल्ली के डिफेंस के साथ खेल रहे हैं। गत विजेता एकदम क्लूलेस दिखाई दे रहे हैं।)

(आपको कौन रोक सकता है, जब आप इस खेल के भगवान हैं - परदीप नरवाल द लैजेंड।)

(आज हमने देखा कि क्यों उन्हें कबड्डी का किंग कहा जाता है। उन्होंने वैसे ही प्रदर्शन किया जैसा वो पटना के लिए करते थे। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - परदीप नरवाल)

(देखकर ऐसा लगा कि वो लोकल स्कूल बॉय के सामने खेलते हुए पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी क्लास दिखाई, साथ ही दबंग दिल्ली का बेकार डिफेंस। परदीप नरवाल को स्कोर करते हुए देखकर काफी अच्छा लगा)

(मैं आगे आकर यह कहना चाहूंगा कि परदीप नरवाल का यूपी योद्धाज की जर्सी में किया गया सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस)

(मैं PKL को पहले सीजन से देख रहा हूं, लेकिन मैंने आजतक ऐसी बेहतरीन रेड नहीं देखी है। इस रेड में जरूर 4 पॉइंट्स मिले, लेकिन वो 17 सेकेंड स्ट्रगल को एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता है।

(विंटेज परदीप नरवाल, बस इतना ही)

Quick Links