PKL 2022 में U Mumba की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
(Photo: Pro Kabaddi League, PKL 2022)

PKL 2022 में 29 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए थे, जिसमें बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली (BLR vs DEL) को 47-43, गुजरात जायंट्स ने तेलुगु टाइटंस (TEL vs GUJ) को 30-19 और यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को (BEN vs MUM) को 36-25 से हराते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

Ad

इन तीनों मैचों के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। बेंगलुरु बुल्स की टीम पहले स्थान पर आ गई है और इसके अलावा यू मुंबा और गुजरात जायंट्स ने टॉप 6 में जगह बनाई। हालांकि तेलुगु टाइटंस की टीम अभी भी आखिरी स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी भी दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार के ही हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स भी बंगाल वॉरियर्स के गिरीश एर्नाक के ही हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- बेंगलुरु बुल्स (8 मैचों के बाद 29 पॉइंट्स)

2- दबंग दिल्ली केसी (8 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स)

3- पुनेरी पलटन (8 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

4- जयपुर पिंक पैंथर्स (8 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

5- यू मुंबा (8 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

6- गुजरात जायंट्स (8 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

7- हरियाणा स्टीलर्स (8 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (8 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

9- यूपी योद्धाज (7 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

10- पटना पाइरेट्स (8 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स)

11- तमिल थलाइवाज (7 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (8 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 8 मैचों के बाद 107 रेड पॉइंट्स

2- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 8 मैचों के बाद 96 पॉइंट्स

3- भरत (बेंगलुरु बुल्स)- 8 मैचों के बाद 92 रेड पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 8 मैचों के बाद 81 रेड पॉइंट्स

5- असलम इनामदार (पुनेरी पलटन) - 8 मैचों के बाद 71 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 7 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

2- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 7 मैचों के बाद 28 टैकल पॉइंट्स

3- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 8 मैचों के बाद 27 टैकल पॉइंट्स

4- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 8 मैचों के बाद 26 टैकल पॉइंट्स

5- सुरिंदर सिंह (यू मुंबा) - 8 मैचों के बाद 25 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications