PKL 2022 में Dabang Delhi KC vs Bengaluru Bulls मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 27 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। 104वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने गुजरात जांयट्स (TAM vs GUJ) को 42-39 से हराया और 105वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली केसी (DEL vs BLR) को 52-49 से हराया।

इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में अभी भी पुनेरी पलटन पहले स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स जीत के साथ दूसरे, तमिल थलाइवाज जीत के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं। अपना मुकाबला हारने के बाद दबंग दिल्ली केसी छठे और गुजरात जायंट्स 11वें स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय भरत के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स पटना पाइरेट्स के मोहम्मदरेजा चियानेह के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- पुनेरी पलटन (18 मैचों के बाद 69 पॉइंट्स)

2- बेंगलुरु बुल्स (18 मैचों के बाद 63 पॉइंट्स)

3- जयपुर पिंक पैंथर्स (17 मैचों के बाद 59 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (17 मैचों के बाद 55 पॉइंट्स)

5- तमिल थलाइवाज (18 मैचों के बाद 53 पॉइंट्स)

6- दबंग दिल्ली केसी (18 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

7- यू मुंबा (17 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (17 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स)

9- पटना पाइरेट्स (18 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स)

10 - हरियाणा स्टीलर्स (17 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (17 मैचों के बाद 36 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (18 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) - 18 मैचों के बाद 219 रेड पॉइंट्स

2- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 17 मैचों के बाद 211 रेड पॉइंट्स

3- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 17 मैचों के बाद 198 रेड पॉइंट्स

4- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 18 मैचों के बाद 194 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 18 मैचों के बाद 186 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स) - 16 मैचों के बाद 65 टैकल पॉइंट्स

2- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 17 मैचों के बाद 61 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 18 मैचों के बाद 54 टैकल पॉइंट्स

4- सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 17 मैचों के बाद 53 टैकल पॉइंट्स

5- गिरीश मारुती एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 15 मैचों के बाद 49 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender