PKL 2022 में Jaipur Pink Panthers और Bengaluru Bulls की हार के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 23 नवंबर को इस लीग का 96वां और 97वां मुकाबला खेला गया था। पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स (JAI vs PUN) को 39-32 और बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स (BEN vs BLR) को 41-38 से हराते हुए अपने-अपने मैच जीते।

इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में पुनेरी पलटन सबसे पहले स्थान, बेंगलुरु बुल्स दूसरे, जयपुर पिंक पैंथर्स तीसरे और बंगाल वॉरियर्स 5वें स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स पटना पाइरेट्स के मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- पुनेरी पलटन (17 मैचों के बाद 64 पॉइंट्स)

2- बेंगलुरु बुल्स (17 मैचों के बाद 58 पॉइंट्स)

3- जयपुर पिंक पैंथर्स (16 मैचों के बाद 54 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (16 मैचों के बाद 50 पॉइंट्स)

5- बंगाल वॉरियर्स (16 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स)

6- तमिल थलाइवाज (16 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स)

7- पटना पाइरेट्स (16 मैचों के बाद 47 पॉइंट्स)

8- दबंग दिल्ली केसी (16 मैचों के बाद 45 पॉइंट्स)

9- यू मुंबा (16 मैचों के बाद 44 पॉइंट्स)

10- हरियाणा स्टीलर्स (16 मैचों के बाद 36 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (15 मैचों के बाद 34 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (17 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 16 मैचों के बाद 199 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 17 मैचों के बाद 196 रेड पॉइंट्स

3- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 16 मैचों के बाद 185 रेड पॉइंट्स

4- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 16 मैचों के बाद 172 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 16 मैचों के बाद 169 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- मोहम्मदरेज चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स) - 14 मैचों के बाद 57 टैकल पॉइंट्स

2- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 16 मैचों के बाद 56 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 17 मैचों के बाद 54 टैकल पॉइंट्स

4- सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 16 मैचों के बाद 51 टैकल पॉइंट्स

5- गिरीश मारुती एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 14 मैचों के बाद 46 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender