PKL 2022 में Haryana Steelers vs Gujarat Giants मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 की अंक तालिका (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (PKL 2022) में 22 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए थे। बेंगलुरु बुल्स ने यू मुंबा को 42-32, जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को 51-27 और गुजरात जायंट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-38 से हराते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते थे। इन मैचों के बाद अंक तालिका में जबरदस्त फेरबदल देखने को मिला है।

Ad

जयपुर पिंक पैंथर्स ने लगातार 5वीं जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। तेलुगु टाइटंस अभी भी आखिरी स्थान पर ही हैं और एकतरफा हार के कारण उनका स्कोर डिफरेंस भी खराब हुआ है। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी भी नवीन कुमार और टैकल पॉइंट्स गिरीश मारुती एर्नाक के नाम ही हैं।

इस आर्टिकल में हम हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स मुकाबले के बाद अपडेटेड पॉइंट्स, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स पर:

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- जयपुर पिंक पैंथर्स (6 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

2- दबंग दिल्ली केसी (6 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

3- बेंगलुरु बुल्स (6 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

4- गुजरात जायंट्स (6 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

5- पुनेरी पलटन (6 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

6- बंगाल वॉरियर्स (6 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स)

7- यू मुंबा (5 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स)

8- यूपी योद्धाज (5 मैचों के बाद 13 पॉइंट्स)

9- हरियाणा स्टीलर्स (6 मैचों के बाद 13 पॉइंट्स)

10- तमिल थलाइवाज (5 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स)

11- पटना पाइरेट्स (6 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (6 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 6 मैचों के बाद 81 रेड पॉइंट्स

2- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 6 मैचों के बाद 78 पॉइंट्स

3- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 6 मैचों के बाद 65 रेड पॉइंट्स

4- सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज) - 5 मैचों के बाद 61 रेड पॉइंट्स

5- भरत (बेंगलुरु बुल्स)- 6 मैचों के बाद 61 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 6 मैचों के बाद 24 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 6 मैचों के बाद 21 टैकल पॉइंट्स

3- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 6 मैचों के बाद 20 टैकल पॉइंट्स

4- कृष्णा (दबंग दिल्ली केसी) - 6 मैचों के बाद 21 टैकल पॉइंट्स

5- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 6 मैचों के बाद 18 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications