PKL 2022 में Dabang Delhi और Bengaluru Bulls की हार के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 पॉइंट्स टेबल (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 1 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए थे। पुनेरी पलटन ने गत विजेता दबंग दिल्ली केसी को 43-38 (PUN vs DEL) से हराते हुए अपने मैच नहीं हारने की स्ट्र्रीक को जारी रखा। हरियाणा स्टीलर्स ने 53वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 29-27 (BLR vs HAR) से हराते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

दबंग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स की हार के बाद अंक तालिका में अभी भी बेंगलुरु बुल्स पहले स्थान पर बनी हुई है। पुनेरी पलटन दूसरे और हरियाणा स्टीलर्स 5वें स्थान पर आ गई है। दबंग दिल्ली केसी को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो तीसरे स्थान पर आ गए हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी भी नवीन कुमार और टैकल पॉइंट्स सौरभ नंदल के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- बेंगलुरु बुल्स (10 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स)

2- पुनेरी पलटन (9 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स)

3- दबंग दिल्ली केसी (10 मैचों के बाद 29 पॉइंट्स)

4- जयपुर पिंक पैंथर्स (9 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

5- हरियाणा स्टीलर्स (9 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

6- यू मुंबा (8 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

7- गुजरात जायंट्स (9 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स)

8- यूपी योद्धाज (8 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

9- पटना पाइरेट्स (9 मैचों के बाद 23 पॉइंट्स)

10- बंगाल वॉरियर्स (8 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

11- तमिल थलाइवाज (8 मैचों के बाद 20 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (9 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 10 मैचों के बाद 126 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 10 मैचों के बाद 111 रेड पॉइंट्स

3- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 9 मैचों के बाद 98 पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 91 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 8 मैचों के बाद 84 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 10 मैचों के बाद 34 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 31 टैकल पॉइंट्स

3- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 7 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

4- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

5- आशु सिंह (यूपी योद्धाज) - 8 मैचों के बाद 26 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

App download animated image Get the free App now