PKL 2022 का पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स  

PKL
(Photo: Pro Kabaddi League, PKL 2022)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 9वें सीजन (PKL 2022) के 37 मुकाबले हो चुके हैं और बैंगलोर लेग के दो दिन रह गए हैं, जिसमें कुल मिलाकर 4 मुकाबले खेले जाएंगे। अभी तक सभी टीमों ने कम से कम 6 मुकाबले खेल लिए हैं और कुछ टीमों ने 7 मैच भी खेल लिए हैं।

अंक तालिका की बात की जाए तो जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम बेहतर स्कोर डिफरेंस के कारण पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा तेलुगु टाइटंस पिछले सीजन की तरफ इस बार भी प्रभावित करने में कामयाब नहीं हुई है और वो सबसे आखिरी स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी तक लिए हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स बंगाल वॉरियर्स के गिरीश मारुती एर्नाक ने लिए हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- जयपुर पिंक पैंथर्स (6 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

2- दबंग दिल्ली केसी (6 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

3- बेंगलुरु बुल्स (7 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

4- गुजरात जायंट्स (6 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

5- पुनेरी पलटन (6 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

6- यूपी योद्धाज (6 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स)

7- बंगाल वॉरियर्स (6 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स)

8- यू मुंबा (6 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स)

9- हरियाणा स्टीलर्स (6 मैचों के बाद 13 पॉइंट्स)

10- पटना पाइरेट्स (7 मैचों के बाद 13 पॉइंट्स)

11- तमिल थलाइवाज (6 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (6 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 6 मैचों के बाद 81 रेड पॉइंट्स

2- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 6 मैचों के बाद 78 पॉइंट्स

3- भरत (बेंगलुरु बुल्स)- 7 मैचों के बाद 72 रेड पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 6 मैचों के बाद 65 रेड पॉइंट्स

5- सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज) - 6 मैचों के बाद 65 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 6 मैचों के बाद 24 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 6 मैचों के बाद 21 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 7 मैचों के बाद 21 टैकल पॉइंट्स

4- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 6 मैचों के बाद 20 टैकल पॉइंट्स

5- कृष्णा (दबंग दिल्ली केसी) - 6 मैचों के बाद 21 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender
Be the first one to comment