PKL 2023-24 में Puneri Paltan ने रचा इतिहास और 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, UP Yoddhas ने हार के साथ किया शर्मनाक सीजन का अंत

PKL 2023-24
PKL 10 में पुनेरी पलटन ने रचा इतिहास (Photo: PKL 2023-24)

PKL 2023-24: पुनेरी पलटन ने प्रो कबड्डी (PKL 2023-24) के 131वें मैच में यूपी योद्धाज को 40-38 से हराया और इसी के साथ लीग स्टेज का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया। दूसरी तरफ यूपी योद्धाज अभी भी 11वें स्थान पर है और उन्होंने हार के साथ अपने शर्मनाक सीजन का अंत किया है।

Ad
Ad

पुनेरी पलटन के लिए PKL 2023-24 के इस मैच में रेडिंग में पंकज मोहिते ने सुपर 10 लगाते हुए 12 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में मोहम्मदरेज़ा शादलू ने हाई 5 लगाया। यूपी योद्धाज के लिए गगन गौड़ा ने सुपर 10 लगाते हुए 16 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में हितेश ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट्स लिए।

PKL 2023-24 में Puneri Paltan ने रचा इतिहास

पुनेरी पलटन ने इतिहास रच दिया। PKL 2023-24 में उन्होंने लीग स्टेज में 96 अंक अर्जित किए और वो एक सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाली टीम बन गई है। उन्होंने गुजरात जायंट्स का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने सीजन 6 में यह कारनामा किया था। इसके अलावा पुणे पहली बार अंक तालिका में पहले स्थान पर रही है।

पहले हाफ के बाद यूपी योद्धाज ने 28-15 से बढ़त बनाई। शुरुआत से ही यूपी का दबदबा देखने को मिला और इसी वजह से वो काफी जल्दी पुणे को ऑल-आउट करने के करीब आ गए थे। एक बार जरूर गौरव खत्री ने महिपाल को सुपर टैकल किया, लेकिन जल्द ही यूपी ने पलटन को लोना दिया। इसके बाद भी उन्होंने मैच में अपनी पकड़ को मजबूत रखा और वो दूसरी बार पुणे को ऑल-आउट करने के करीब आए। यहां पर पंकज मोहिते ने सुपर रेड लगाते हुए अपनी टीम को बचाया। हालांकि, गगन ने भी जबरदस्त सुपर रेड लगाई और पलटन के बचे हुए तीनों डिफेंडर्स को आउट करते हुए उन्हें मैच में दूसरी बार ऑल-आउट किया। गगन ने पहले ही हाफ में अपना सुपर 10 भी पूरा किया।

Ad

दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने जबरदस्त वापसी की और यूपी की लीड को कम किया। इस बीच उन्होंने पहली बार योद्धाज को ऑल-आउट किया और इसके बाद भी अपना मोमेंटम बरकरार रखते हुए यूपी योद्धाज को कंट्रोल नहीं बनाने दिया। जल्द ही उनके पास दूसरी बार योद्धाज को लोना देने का मौका था। 21 से 30 मिनट के बीच में पुणे ने 14 पॉइंट लिए और यूपी को सिर्फ 4 पॉइंट मिले। अनिल कुमार ने जरूर एक बार असलम को सुपर टैकल किया, लेकिन आखिरकार 35वें मिनट में योद्धाज दूसरी बार ऑल-आउट हुए।

गगन ने अपनी टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पहले असलम ने अपनी रेड में दो अहम पॉइंट्स किए और डिफेंस में शादलू के टैकल की बदौलत पुणे ने मुकाबले को जीत लिया। यूपी योद्धाज को PKL 2023-24 के इस मैच से सिर्फ एक अंक मिला।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications