Pro Kabaddi 2023: जानिए कौन हैं वो 10 खिलाड़ी जिनके नाम Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं

PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय
PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय 'डुबकी किंग' परदीप नरवाल के नाम हैं

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स दर्ज करने का रिकॉर्ड डुबकी किंग के नाम से मशहूर परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) के नाम है। वो PKL में 1000, 1100, 1200, 1300, 1400, 1500 और 1600 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

उनके अलावा PKL इतिहास में सिर्फ बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा, राहुल चौधरी और पवन कुमार सेहरावत के ही 1000 से ऊपर रेड पॉइंट्स हैं। इसमें से तीन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में यह कारनामा किया और पवन सेहरावत Pro Kabaddi 2023 में 1000 रेड पॉइंट्स के क्लब में शामिल हुए।

आपको बता दें कि Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

PKL में सिर्फ 20 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके 500 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं। इस समय टॉप 10 में शामिल 9 खिलाड़ी PKL में किसी ना किसी टीम के लिए खेल रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी अजय ठाकुर ने PKL 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था और इस सीजन में भी वो नहीं खेल रहे हैं।

इसके अलावा टॉप 10 से बाहर खिलाड़ी जिनके 500 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं, वो रोहित कुमार (683 रेड पॉइंट्स), सिद्धार्थ देसाई (634 रेड पॉइंट्स), श्रीकांत जाधव (631 रेड पॉइंट्स), रिशांक देवाडिगा (625 रेड पॉइंट्स), मोनू गोयत (584 रेड पॉइंट्स), काशिलिंग अड़के (561 रेड पॉइंट्स), मंजीत दहिया (534 रेड पॉइंट्स), अनूप कुमार (527 रेड पॉइंट्स), चंद्रन रंजीत (503 रेड पॉइंट्स) और प्रशांत कुमार राय (500 रेड पॉइंट्स) हैं। इसमें से 6 खिलाड़ी PKL का हिस्सा अब नहीं हैं।

Pro Kabaddi League, PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:

1- परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 157 मैचो में 1601 रेड पॉइंट्स।

2- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 126 मैचों में 1276 रेड पॉइंट्स।

3- राहुल चौधरी (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 153 मैचों में 1042 रेड पॉइंट्स।

4- पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 109 मैचों में 1026 रेड पॉइंट्स।

5- दीपक निवास हूडा (किसी टीम का हिस्सा नहीं) - 157 मैचों में 1020 रेड पॉइंट्स।

6- नवीन कुमार गोयत (दंबग दिल्ली केसी) - 88 मैचों में 976 रेड पॉइंट्स।

7- सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) - 110 मैचों में 825 रेड पॉइंट्स।

8- अजय ठाकुर (कोई टीम नहीं) - 120 मैचों में 794 रेड पॉइंट्स।

9- विकास कंडोला (बेंगलुरु बुल्स) - 107 मैचों में 760 रेड पॉइंट्स।

10- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 72 मैचों में 713 रेड पॉइंट्स।

(नोट: इसमें Pro Kabaddi League, PKL 2023 के 26वें मैच के ही आंकड़े शामिल है)

Quick Links

App download animated image Get the free App now