Pro Kabaddi 2023: PKL के हर सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

Pro Kabaddi 2023
PKL में परदीप नरवाल के अलावा कौन से खिलाड़ी रहे हैं सबसे महंगे?

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के लिए ऑक्शन में इस बार इतिहास रचा गया है। यह पहला मौका है जब दो करोड़ से ऊपर की कीमत में तीन खिलाड़ियों को खरीदा गया है। इसमें दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पवन कुमार सेहरावत एक बार फिर PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑक्शन में हमेशा ही इस बात के ऊपर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है कि कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा रहता है। Pro Kabaddi 2023 में पवन कुमार सेहरावत को तेलुगु टाइटंस को दो करोड़ 60 लाख और 50 हज़ार रुपये में खरीदा। इस आर्टिकल में हम PKL के हर सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट पर नज़र डालेंगे।

Pro Kabaddi के हर सीजन में कौन से खिलाड़ी सबसे महंगे रहे थे?

#) PKL, पहला सीजन: पटना पाइरेट्स ने राकेश कुमार को 12.80 लाख रुपये में खरीदते हुए सीजन 1 का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

#) PKL, दूसरा सीजन: हादी ओशतरक को तेलुगु टाइटंस ने 21.1 लाख रुपये में खरीदा था।

#) PKL, चौथा सीजन: मोहित छिल्लर को बेंगलुरु बुल्स ने 53 लाख रुपये में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।

#) PKL, 5वां सीजन: यूपी योद्धाज ने नितिन तोमर को 93 लाख रुपये में 5वें सीजन में खरीदा था।

#) PKL, छठा सीजन: मोनू गोयत छठे सीजन में PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे और उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 1 करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा था।

#) PKL, सातवां सीजन: तेलुगु टाइटंस ने सिद्धार्थ देसाई को 1 करोड़ 45 लाख रुपये में खरीदते हुए सातवें सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

#) PKL, आठवां सीजन: परदीप नरवाल को यूपी योद्धाज ने 1 करोड़ 65 लाख रुपये में खरीदा था।

#) PKL, 9वां सीजन: पवन कुमार सेहरावत को तमिल थलाइवाज ने दो करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदते हुए इस लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

#) PKL, 10वां सीजन: पवन कुमार सेहरावत को तेलुगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ में खरीदते हुए उन्हें इस लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है।

Pro Kabaddi 2023 में किन प्लेयर्स के लिए लगी एक करोड़ से ऊपर की बोली?

आपको बता दें कि Pro Kabaddi 2023 में दो विदेशी समेत 5 खिलाड़ी एक करोड़ या इससे ऊपर की कीमत में खरीदे गए हैं। पवन कुमार सेहरावत (2.605 करोड़), मोहम्मदरेज़ा शादलू (2.35 करोड़), मनिंदर सिंह (2.12 करोड़), फज़ल अत्राचली (1.60 करोड़) और सिद्धार्थ देसाई (1 करोड़) Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में करोड़पति बने हैं।

नोट: इसमें PKL के तीसरे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है और उन्हें लेकर जानकारी मौजूद नहीं है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now