दबंग दिल्ली टीम 2018: मालिक, शेड्यूल, टाइम टेबल, वेन्यू

<p>

प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन की शुरूआत 7 अक्टूबर से होगी और लगभग तीन महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा। सभी टीमें इस सीजन के लिए काफी तैयारी कर रही हैं, लेकिन एक टीम ऐसी भी है, जिनके लिए यह सीजन काफी अहम होने वाला है।

Ad

हम बात कर रहे हैं दबंग दिल्ली टीम की, जिनका प्रदर्शन पीकेएल के सभी 5 सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। पिछले सीजन में भी दबंग दिल्ली ग्रुप ए में आखिरी स्थान पर रही थी। हालांकि इस सीजन में नए कप्तान जोगिंदर नरवाल की अगुवाई में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

दिल्ली की टीम ने सिर्फ मेराज शेख को रिटेन किया, लेकिन नीलामी में उन्होंने चंद्रन रंजीत, पवन कुमार कादियान और अनुभवी रेडर शब्बीर बापू को खरीदा है, जो टीम की रेडिंग को मजबूती देंगे। डिफेंस में दिल्ली की टीम को रविंदर पहल, विशाल माने और जोगिंदर नरवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से काफी उम्मीद होगी। इसके अलावा टीम के पास राजेश नरवाल के रूप में अनुभवी ऑलराउंडर भी है, जिनसे इस सीजन में अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा होगी।

दबंग दिल्ली छठे सीजन में अपने अभियान की शुरूआत 9 अक्टूबर को पिछले साल के रनरअप टीम गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स के खिलाफ करेगी।

आइए जानते हैं दबंग दिल्ली के सभी मैचों और टीम के बारे में पूरी जानकारी:

टीम मालिक: राधा कपूर खन्ना

टीम: जोगिन्दर नरवाल (कप्तान), मेराज़ शेख, चंद्रन रंजीत, पवन कुमार कादियान, शब्बीर बापू, खोमसान थोंगखाम, कमल किशोर जाट, नवीन कुमार, रविंदर पहल, तुषार भोईर, विशाल माने, सतपाल नरवाल, विराज विष्णु, अनिल कुमार, योगेश हूडा, राजेश नरवाल, सिद्धार्थ, तपस पाल और विशाल।

नोट: वाइल्ड कार्ड मैचों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

शेड्यूल:

1) पहला मैच vs गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स

तारीख: 9 अक्टूबर

समय: रात 8 बजे

जगह: चेन्नई


2) दूसरा मैच vs पुनेरी पलटन

तारीख: 12 अक्टूबर

समय: रात 9 बजे

जगह: सोनीपत


3) तीसरा मैच vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख: 18 अक्टूबर

समय: रात 8 बजे

जगह: सोनीपत


4) चौथा मैच vs बंगाल वॉरियर्स (इंटरजोन चैलेंज वीक)

तारीख: 21 अक्टूबर

समय: रात 8 बजे

जगह: पुणे


5) पांचवा मैच vs यूपी योद्धा (इंटरजोन चैलेंज वीक)

तारीख: 28 अक्टूबर

समय: रात 8 बजे

जगह: पटना


6) छठा मैच vs पुनेरी पलटन

तारीख: 31 अक्टूबर

समय: रात 8 बजे

जगह: पटना


7) सातवां मैच vs गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स

तारीख: 4 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: ग्रेटर नोएडा


8) आठवां मैच vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख: 8 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: ग्रेटर नोएडा


9) नौवां मैच vs जयपुर पिंक पैंथर्स

तारीख: 11 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: मुंबई


10) दसवां मैच vs पटना पाइरेट्स

तारीख: 15 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: मुंबई


11) 11वां मैच vs गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स

तारीख: 20 नवंबर

समय: रात 9 बजे

जगह: अहमदाबाद


12) 12वां मैच vs यू मुंबा

तारीख: 24 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: बैंगलोर


13) 13वां मैच vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख: 25 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: बैंगलोर


14) 14वां मैच vs जयपुर पिंक पैंथर्स

तारीख: 30 नवंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: दिल्ली


15) 15वां मैच vs यू मुंबा

तारीख: 1 दिसंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: दिल्ली


16) 16वां मैच vs पुनेरी पलटन

तारीख: 2 दिसंबर

समय: रात 9 बजे

जगह: दिल्ली


17) 17वां मैच vs तेलुगु टाइटंस (इंटरजोन चैलेंज वीक)

तारीख: 4 दिसंबर

समय: रात 9 बजे

जगह: दिल्ली


18) 18वां मैच vs बेंगलुरू बुल्स (इंटरजोन चैलेंज वीक)

तारीख: 5 दिसंबर

समय: रात 9 बजे

जगह: दिल्ली


19) 19वां मैच vs तमिल थलाइवाज (इंटरजोन चैलेंज वीक)

तारीख: 6 दिसंबर

समय: रात 9 बजे

जगह: दिल्ली


20) 20वां मैच vs यू मुंबा

तारीख: 11 दिसंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: हैदराबाद


21) 21वां मैच vs जयपुर पिंक पैंथर्स

तारीख: 20 दिसंबर

समय: रात 8 बजे

जगह: जयपुर

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications