प्रो कबड्डी 2019: कोलकाता लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स - अपडेटेड आंकड़े

परदीप नरवाल ने 1000 अंकों का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया
परदीप नरवाल ने 1000 अंकों का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया

प्रो कबड्डी 2019 में आज कोलकाता लेग समाप्त हुआ। घरेलू टीम बंगाल वॉरियर्स ने अपने होम लेग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 में 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की एवं एक मुकाबला ड्रॉ हुआ। घरेलू टीम का पहला मैच गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के खिलाफ ड्रॉ हुआ था और उसके बाद उन्होंने अगले तीन मुकाबले बेहद नज़दीकी अंतर से जीते।

Ad

दबंग दिल्ली अभी भी 59 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, वहीं पटना पाइरेट्स के दो मैच जीतने के कारण तमिल थलाइवाज अब आखिरी स्थान पर हैं। बंगाल वॉरियर्स की टीम को घरेलू लेग से जबरदस्त फायदा हुआ और वह दिल्ली से सिर्फ एक अंक पीछे 58 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

कोलकाता लेग के बाद अंक तालिका इस प्रकार है:

Enter caption

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

Ad
Enter caption

कोलकाता लेग के बाद भी सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में बेंगलुरु बुल्स के पवन सहरावत ही टॉप पर हैं।उन्होंने कोलकाता लेग में एक ही मैच खेला लेकिन उसमें 19 अंक हासिल कर वह 206 अंकों के साथ टॉप पर हैं। कोलकाता लेग में टॉप 5 में मौजूद दबंग दिल्ली के नवीन कुमार ने 28, पटना पाइरेट्स के परदीप नरवाल ने 40, बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह ने 43 और तेलुगु टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई ने सिर्फ चार अंक हासिल किये। मनिंदर सिंह एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गए, वहीं सिद्धार्थ देसाई एक स्थान नीचे पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

E

कोलकाता लेग के बाद संदीप ढुल 54 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो मैचों में 10 अंक हासिल किये। विशाल भारद्वाज ने एक मैच में चार अंक हासिल किये और अब 53 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यू मुम्बा के कप्तान फज़ल अत्राचली ने लेग में 10 अंक हासिल किये और तीसरे स्थान पर पहुंच गए, वहीं सुमित ने पांच अंक हासिल किये और चौथे स्थान पर ही हैं। बेंगलुरु बुल्स के महेंदर सिंह तीसरे से पांचवें स्थान पर चले गए हैं क्योंकि बंगाल के खिलाफ वह एक भी अंक हासिल नहीं कर सके।

Ad

आइए नजर डालते हैं बैंगलोर लेग में बने कुछ प्रमुख आंकड़ों पर:

# परदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी में 1000 अंकों का रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। साथ ही उन्होंने 1000 रेड पॉइंट भी पूरे किये।

# पवन सहरावत ने प्रो कबड्डी 2019 में अपने 200 रेड पॉइंट पूरे किये।

# नवीन कुमार के सुपर 10 का सिलसिला जारी है और अब उन्होंने मौजूदा सीजन में लगातार 12 सुपर 10 पूरे कर लिए हैं।

# संदीप कुमार ने सीजन का पांचवां हाई 5 पूरा किया और साथ ही टैकल के 50 अंक भी पूरे किये। विशाल भारद्वाज और फज़ल अत्राचली ने भी सीजन में 50 टैकल पॉइंट पूरे किये।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications