Pro Kabaddi 2023-24: 3 खिलाड़ी जिन्होंने PKL 10 में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये

PKL 10 में पिछले हफ्ते रेडिंग में यू मुंबा के खिलाड़ियों का जलवा रहा
PKL 10 में पिछले हफ्ते रेडिंग में यू मुंबा के खिलाड़ियों का जलवा रहा

PKL 10 (Pro Kabaddi 2023-24) के मुंबई लेग का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक हुआ और इसमें भी कुल 11 मैच खेले गये। इस लेग के बाद भी पुनेरी पलटन ने पहले स्थान पर कब्ज़ा जमाया हुआ है और 10 मैचों में 9 जीत के साथ उनके 46 अंक हैं। घरेलू टीम यू मुंबा ने 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की और अंक तालिका में वह पांचवें स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस अभी भी सिर्फ 1 जीत के साथ आखिरी स्थान पर है।

PKL 10 के छठे हफ्ते में भी काफी रेडर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और 3 खिलाड़ियों ने 23 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट लिए। यू मुंबा के रेडरों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन डिफेन्स के खराब प्रदर्शन के कारण परिणाम उनके पक्ष में नहीं आये।

आइये नज़र डालते हैं उन 3 खिलाड़ियों पर जिन्होंने पिछले हफ्ते PKL 10 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये:

# गुमान सिंह (यू मुंबा) - 36 रेड पॉइंट

PKL 10 के मुंबई लेग में घरेलू टीम यू मुंबा के प्रमुख रेडर गुमान सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया और 4 मैचों में एक सुपर 10 की मदद से उन्होंने सबसे ज्यादा 36 रेड पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ टीम की 40-35 की जीत में गुमान ने 7 रेड पॉइंट लिए। इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ गुमान ने 13 रेड पॉइंट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को 41-31 की हार से नहीं बचा सके।

इसके बाद दबंग दिल्ली के खिलाफ टीम की 40-34 की हार में गुमान ने 9 रेड पॉइंट लिए, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 44-44 से टाई हुए मैच में गुमान के नाम 7 रेड पॉइंट रहे। मुंबई लेग में गुमान के पीकेएल में 300 रेड पॉइंट भी पूरे हुए।

# आमिरमोहम्मद ज़फरदानिश (यू मुंबा) - 30 रेड पॉइंट

मुंबई लेग में यू मुंबा के ही ऑलराउंडर आमिरमोहम्मद ज़फरदानिश ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 4 मैचों में उनके नाम 30 रेड पॉइंट रहे, जिसमें एक सुपर 10 शामिल था। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ टीम की जीत में आमिर ने 6 रेड पॉइंट लिए, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ टीम की हार में उन्होंने सिर्फ 2 रेड पॉइंट लिए।

दबंग दिल्ली के खिलाफ टीम की हार में 9 रेड पॉइंट लेने के बाद आमिर ने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 13 रेड पॉइंट लेकर टीम की शानदार वापसी करवाई एवं मैच टाई हुआ।

# आशु मलिक (दबंग दिल्ली) - 23 रेड पॉइंट

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक मुंबई लेग में भी सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने के मामले में टॉप 3 में रहे। पिछले हफ्ते आशु मलिक ने 2 मैचों में 2 सुपर 10 के साथ 23 रेड पॉइंट लिए। पटना पाइरेट्स के खिलाफ टीम की 38-37 की रोमांचक जीत में आशु ने 10 रेड पॉइंट लिए और उसके बाद घरेलू टीम यू मुंबा के खिलाफ टीम की 40-34 की जीत में आशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 रेड पॉइंट लिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now