Pro Kabaddi 2023: 8 और 9 सितंबर को मुंबई में प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। इस साल के प्लेयर्स ऑक्शन में 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें भारत के अलावा ईरान, पोलैंड, थाइलैंड, बांग्लादेश जैसे देशों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। एक तरफ जहां पवन कुमार सेहरावत, मनिंदर सिंह, फज़ल अत्राचली, मोहम्मदरेज़ा शादलू जैसे खिलाड़ियों के ऊपर ज्यादा से ज्यादा टीमें बोली लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। दूसरी तरफ ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं जिन्हें शायद Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिलेगा और वो अनसोल्ड जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं प्लेयर्स के बारे में बताने वाले हैं। #) Pro Kabaddi 2023 में नहीं दिखेगा जोगिंदर नरवाल का जलवा? View this post on Instagram Instagram Post PKL के 8वें सीजन में दबंग दिल्ली को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले जोगिंदर नरवाल के लिए Pro Kabaddi 2023 में किसी टीम का हिस्सा बनना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम और PKL के सबसे जबरदस्त कॉर्नर डिफेंडर में से एक जोगिंदर नरवाल को PKL 9 में काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए देखा गया था। फॉर्म के साथ फिटनेस ने भी उनका साथ नहीं दिया और इसी वजह से उन्हें काफी समय तक एक्शन से दूर रहना पड़ा था। जोगिंदर नरवाल पिछले सीजन सिर्फ 8 मैच खेल पाए थे और इसमें उन्होंने सिर्फ 6 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। इसी वजह से उनके अनसोल्ड जाने की उम्मीद सबसे ज्यादा है और बढ़ती उम्र भी उनके खिलाफ जा सकती है। #) रोहित कुमार ने खेल लिया है अपना आखिरी PKL मैच? View this post on Instagram Instagram Postएक समय रोहित कुमार PKL के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। बतौर रेडर और कप्तान उन्होंने काफी ज्यादा प्रभावित किया। हालांकि चोट के कारण उनके PKL करियर में रुकावट देखने को मिली और इसका असर उनकी फॉर्म में भी देखने को मिला। इसी वजह से पिछले दो सीजन वो ज्यादातर समय एक्शन से बाहर ही दिखाई दिए। पिछले सीजन उन्हें मुख्य ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में गुजरात जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वो सिर्फ दो मैच खेल पाए थे और इसमें उनके सिर्फ एक पॉइंट ही थे। इसी वजह से उनके Pro Kabaddi 2023 में अनसोल्ड जाने की उम्मीद काफी ज्यादा है और उनके चुने जाना बहुत ही चौंकाने वाला फैसला रहेगा। #) Pro Kabaddi 2023 में भी अनसोल्ड जाएंगे मोनू गोयत? View this post on Instagram Instagram Postमोनू गोयत एक समय PKL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे और यहां तक कि बतौर रेडर उनकी तुलना बड़े-बड़े खिलाड़ियों से की जाने लगी थी। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था और 10 मैचों में सिर्फ 32 रेड पॉइंट्स ही हासिल कर पाए थे। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात उनका एक भी सुपर 10 नहीं लगा पाना था। PKL 8 में भी 14 मैच खेलने के बाद 100 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हुए थे। इसी वजह से उनकी फॉर्म में गिरावट देखते हुए टीमें उनकी जगह युवा खिलाड़ी पर भरोसा जता सकती हैं, जो भविष्य की तरफ अहम कदम साबित हो सकता है। इसी वजह से मोनू गोयत का अनसोल्ड जाना चौंकाने वाला नहीं रहेगा।