Pro Kabaddi 2023: पीकेएल (PKL) के सबसे बड़े स्टार परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) 10वें सीजन में एक बार फिर यूपी योद्धाज (UP Yoddhas) के लिए ही खेलने वाले हैं। डुबकी किंग सीजन 8 से ही यूपी टीम का हिस्सा हैं और फैंस Pro Kabaddi 2023 में भी उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। वैसे तो परदीप नरवाल के नाम PKL इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसमें PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स, सुपर 10, एक सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं। इसके बावजूद आगामी सीजन में परदीप नरवाल के निशाने पर तीन ऐसे रिकॉर्ड होंगे जिन्हें वो अपने नाम करना चाहेंगे। #) Pro Kabaddi 2023 में Pardeep Narwal करेंगे डू ऑर डाई पॉइंट्स का दोहरा शतक पूरा? View this post on Instagram Instagram Postकबड्डी में डू ऑर डाई रेड की भूमिका काफी ज्यादा अहम रहती है। एक टीम अगर लगातार दो रेड में पॉइंट हासिल नहीं करती है, तो उन्हें तीसरी रेड में उन्हें पॉइंट लाना ही होता है। उसे डू ऑर डाई रेड कहते हैं। अभी तक परदीप नरवाल ने अपने करियर में डू और रेड में 185 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इस सीजन उनकी नज़र ना सिर्फ 200 पॉइंट्स पूरा करने पर होगी, बल्कि इस लिस्ट को टॉप करने पर होगी। आपको बता दें कि अभी तक PKL में सबसे ज्यादा डू ऑर डाई पॉइंट्स दीपक हूडा (209) ने हासिल किए हैं, लेकिन वो Pro Kabaddi 2023 में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इसके अलावा सचिन के नाम भी 195 पॉइंट्स हैं और वो परदीप को इस मामले में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि, परदीप नरवाल के पास वो काबिलियत है कि वो इसी सीजन में सबसे ज्यादा डू ऑर डाई पॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर बन सकते हैं। #) Pro Kabaddi 2023 में परदीप नरवाल लगाएंगे सुपर 10 का शतक? View this post on Instagram Instagram Postपरदीप नरवाल ने PKL इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगाए हैं। परदीप अपने करियर में 79 सुपर 10 लगा चुके हैं और उन्हें शतक पूरा करने के लिए 21 सुपर और लगाने हैं। यूपी योद्धाज को कम से कम Pro Kabaddi 2023 में 22 मैच खेलने ही हैं और अगर वो प्ले-ऑफ में पहुंचते हैं तो वो उनके पास 24-25 मैच खेलने का मौका होगा। 24-25 मैचों में अगर परदीप 21 सुपर 10 लगाने में कामयाब होते हैं, तो निश्चित तौर पर वो सुपर 10 का शतक इसी सीजन में पूरा कर लेंगे। यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, लेकिन परदीप नरवाल पूरी लय में दिखाई देते हैं तो उन्हें रोक पाना किसी भी डिफेंडर के लिए आसान नहीं होगा। #) परदीप नरवाल Pro Kabaddi 2023 में 100 सुपर रेड लगाने वाले बनेंगे पहले रेडर? View this post on Instagram Instagram Postकोई रेडर एक रेड में तीन या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करता है तो सुपर रेड कहा जाता है। PKL इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा सुपर रेड परदीप नरवाल ने ही लगाई है। वो अपने करियर में 73 सुपर रेड लगा चुके हैं। उन्हें सुपर रेड का शतक पूरा करने के लिए 27 सुपर रेड और लगानी हैं। परदीप नरवाल को मल्टी पॉइंट्स स्पेशलिस्ट रेडर कहा जाता है और 6-7 की डिफेंस में परदीप नरवाल सबसे ज्यादा कारगार भी साबित होते हैं। इसी वजह से Pro Kabaddi 2023 में परदीप नरवाल से 27 सुपर रेड की उम्मीद करना बेईमानी नहीं होगा और अगर वो ऐसा करते हैं तो PKL इतिहास में सुपर रेड का शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।