Pro Kabaddi 2023: 6 खिलाड़ी जिन्होंने PKL में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं 

परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट का रिकॉर्ड है
परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट का रिकॉर्ड है (Photo: Pro Kabaddi)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi 2023) का 10वां सीजन इस समय चल रहा है। PKL के सभी सीजन को मिलाकर अगर बात करें तो काफी रेडर ऐसे आये जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अभी भी कर रहे हैं। PKL में अभी तक 14 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 600 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं और उसमें से 6 खिलाड़ियों ने 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं।

आइये नज़र डालते हैं उन्हीं 4 खिलाड़ियों पर जिन्होंने Pro Kabaddi में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं:

#) नवीन कुमार ने Pro Kabaddi 2023 में पूरे किए 1000 रेड पॉइंट्स - 1005 रेड पॉइंट

दबंग दिल्ली केसी के कप्तान नवीन कुमार के PKL में 91 मैचों के बाद 1005 रेड पॉइंट्स हैं। नवीन ने Pro Kabaddi 2023 में ही यह कारनामा किया और वो उन्होंने अपने करियर के 90वें मैच में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए। वो PKL इतिहास में सबसे जल्दी यह काम करने वाले रेडर बन गए हैं।

# दीपक निवास हूडा - 1020 रेड पॉइंट

दीपक निवास हूडा
दीपक निवास हूडा

भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार और मौजूदा कप्तान दीपक निवास हूडा ने 157 मैचों में 35 सुपर 10 की मदद से 1020 रेड पॉइंट लिए हैं। PKL 2022 में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से खेलने वाले दीपक हूडा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 5 नवंबर को 1000 रेड पॉइंट पूरे किये। PKL में बंगाल वॉरियर्स से पहले दीपक हूडा तेलुगु टाइटंस, पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का हिस्सा थे। Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में दीपक हूडा को किसी टीम ने नहीं खरीदा था और वो अनसोल्ड गए थे।

# राहुल चौधरी - 1042 रेड पॉइंट

राहुल चौधरी
राहुल चौधरी

PKL इतिहास के दिग्गज रेडर में शामिल राहुल चौधरी के नाम भी 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हैं। PKL 2022 में चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम में शामिल राहुल ने अभी तक 153 मैचों में 1042 रेड पॉइंट लिए हैं, जिसमें 42 सुपर 10 शामिल हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स से पहले राहुल चौधरी PKL के पहले 6 सीजन में तेलुगु टाइटंस की टीम का हिस्सा था और उसके बाद वह एक-एक सीजन तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन में शामिल थे।

#) पवन सेहरावत - 1063 रेड पॉइंट

तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सेहरावत ने भी Pro Kabaddi 2023 में ही 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए हैं। उन्होंने इस सीजन पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया है। अपने करियर में पवन ने 112 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 1062 रेड पॉइंट्स हैं। वो लीग के टॉप 3 रेडर्स में शामिल हैं।

# मनिंदर सिंह - 1320 रेड पॉइंट

मनिंदर सिंह
मनिंदर सिंह

PKL में बंगाल वॉरियर्स के मौजूदा कप्तान मनिंदर सिंह के नाम भी 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हैं। PKL के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा रहने वाले मनिंदर सिंह पिछले पांच सीजन से बंगाल वॉरियर्स की टीम में शामिल हैं। PKL में मनिंदर सिंह ने अभी तक 131 मैचों में 1320 रेड पॉइंट हासिल किये हैं। मनिंदर सिंह को बंगाल ने Pro Kabaddi 2023 के लिए मनिंदर सिंह को FBM कार्ड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था।

# परदीप नरवाल - 1628 रेड पॉइंट

परदीप नरवाल
परदीप नरवाल

प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे सफल रेडर और डुबकी किंग परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट दर्ज हैं। PKL में परदीप नरवाल ने अभी तक 162 मैचों में 1628 रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें रिकॉर्ड 82 सुपर 10 शामिल हैं। PKL 2015 में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले परदीप इसके बाद पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने और फिलहाल वह यूपी योद्धा के कप्तान हैं और Pro Kabaddi 2023 में भी इसी टीम के लिए खेल रहे हैं।

Quick Links