Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन पहला दिन, लाइव अपडेट: Pawan Sehrawat ने रचा इतिहास, दिग्गज खिलाड़ी गए अनसोल्ड

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन लाइव अपडेट्स

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन की शुरुआत हो गई है

Ad

#) मोहम्मदरेज़ा शादलू के लिए सबसे पहले बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये हैं। यू मुंबा और बंगाल वॉरियर्स के बीच बिडिंग वॉर चल रही है। यूपी योद्धाज और गुजरात जायंट्स भी बिड में शामिल हो गए हैं। शादलू के लिए बिडिंग एक करोड़ पार कर चुकी है। अब मुंबई और गुजरात उनके लिए बिड कर रहे हैं। पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस भी इसमें शामिल हो गए हैं। 2 करोड़ के पार बिड जा चुकी है। पुनेरी पलटन ने शादलू को 2.35 करोड़ में खरीद लिया है और वो PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Ad

-) फज़ल अत्राचली के लिए बिडिंग शुरू हो गई है। दबंग दिल्ली केसी और तेलुगु टाइटंस उनके लिए बिड कर रहे हैं। एक करोड़ से से ज्यादा उनकी बिड पहुंच चुकी है। अब दिल्ली के साथ गुजरात जायंट्स भी बिडिंग वॉर में शामिल हो गई हैं और इसी वजह से उनकी बिड 1.50 करोड़ पार कर चुकी है। एक करोड़ 60 लाख रुपये में फज़ल को गुजरात जायंट्स ने खरीद लिया है।

Ad

-) रोहित गुलिया के लिए बिड 30 लाख से शुरू हुई है। बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच उनके लिए बिड कर रहे हैं। 50 लाख से ऊपर उनकी बोली लग चुकी है। गुजरात ने 58.50 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया है। फज़ल की तरह रोहित की भी गुजरात में वापसी हो गई है।

-) विजय मलिक के लिए 30 लाख की बिड यूपी योद्धाज ने लगाई है। बंगाल वॉरियर्स भी उनके लिए बिड लगा रही हैं। 80 लाख से ऊपर उनकी बिड जा चुकी है और यू मुंबा उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। 85 लाख रुपये में यूपी योद्धाज ने विजय को खरीद लिया है।

-) मनिंदर सिंह के लिए बिडिंग शुरू हो गई है। तेलुगु टाइटंस ने उनकी बोली 1 करोड़ की लगा दी है। बुल्स भी इसमें शामिल हो गए हैं। काफी जल्दी उनकी बोली डेढ़ करोड़ के पार जा चुकी है। टाइटंस और दिल्ली के बीच बिड वॉर चल रहा है। दो करोड़ के पार उनकी बोली पहुंच चुकी है। 2.12 करोड़ रुपये में तेलुगु टाइटंस ने मनिंदर सिंह को खरीदा। हालांकि बंगाल वॉरियर्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी टीम में दोबारा शामिल कर लिया है।

-) मंजीत के लिए बिडिंग की शुरुआत हो गई है। 92 लाख रुपये में पटना पाइरेट्स ने उन्हें खरीद लिया है। हरियाणा स्टीलर्स ने उनके लिए FBM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

-) मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श के लिए 20 लाख रुपये से बिड स्टार्ट हुई है और 22 लाख रुपये में उन्हें गुजरात जायंट्स ने खरीद लिया है।

-) अर्कम शेख को दबंग दिल्ली ने 20.25 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन गुजरात जायंट्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

-) दीपक निवास हूडा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

-) संदीप नरवाल को भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

-) गुरदीप अनसोल्ड गए हैं।

-) मनोज गौड़ा अनसोल्ड गए हैं।

-) सचिन नरवाल अनसोल्ड गए हैं।

-) आशीष को भी किसी टीम ने खरीदा है।

-) नितिन रावल के लिए 20 लाख से बिड की शुरुआत हुई। पटना पाइरेट्स और यू मुंबा के बीच अब बिड वॉर देखने को मिल रही है। बंगाल वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में नितिन रावल को खरीदा है।

-) अजिंक्य कापरे का बेस प्राइस 20 लाख है, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।

-) गिरीश मारुती एर्नाक का बेस प्राइस 20 लाख है और यू मुंबा ने उनके लिए सबसे पहले बिड की है। 20 लाख रुपये में यू मुंबा ने उन्हें खरीद लिया है। बंगाल वॉरियर्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है।

-) महेंदर सिंह के लिए यूपी योद्धाज ने सबसे पहले बिड की है और उनके अलावा यू मुंबा भी उनके लिए बिड कर रही हैं। यू मुंबा ने 40 लाख 25 हज़ार में महेंदर सिंह को खरीद लिया है।

-) शुभम शिंदे का बेस प्राइस 20 लाख है। पटना पाइरेट्स ने उनके लिए सबसे पहले बिड की और फिर तमिल थलाइवाज भी इसमें शामिल हुए। 32.25 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने शुभम शिंदे को खरीद लिया, लेकिन बंगाल ने FBM कार्ड का इस्तेमाल शुभम के लिए कर लिया है।

-) सोमबीर के लिए बिडिंग शुरू हो गई है। गुजरात जायंट्स ने सोमबीर को 26.25 लाख रुपये में खरीद लिया है।

-) विशाल लाथेर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। बेंगलुरु बुल्स ने उनके लिए सबसे पहले बिड किया है और 20 लाख रुपये में ही उन्होंने विशाल को खरीद लिया है।

-) सुनील का बेस प्राइस 20 लाख है और दबंग दिल्ली केसी ने उनके लिए बिड किया है। पहली बिड ही उनकी आखिरी बिड बन गई है। दिल्ली ने सुनील को खरीद लिया है और पटना ने FBM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है।

-) विशाल भारद्वाज का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है।

-) श्रीकांत जाधव का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच बिडिंग चल रही है। इस बीच बंगाल ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 35.25 लाख रुपये में उन्हें खरीदा।

-) आशु मलिक के लिए बिडिंग शुरू हो गई है। 60 लाख से ऊपर उनकी बिड पहुंच चुकी है। पटना और बुल्स के बीच वॉर देखने को मिल रही है। तमिल थलाइवाज भी इसमें शामिल हो गए हैं और उनके लिए बिड 90 लाख के पार जा चुकी है। 96.25 लाख रुपये में आशु को तमिल थलाइवाज ने खरीद लिया है। दबंग दिल्ली केसी ने उनके लिए FBM कार्ड का इस्तेमाल कर लिया है।

-) गुमान सिंह का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। पटना और बेंगलुरु बुल्स उनके लिए बिड कर रहे हैं। दिल्ली भी इसमें शामिल हो गए और उन्होंने गुमान सिंह को 85 लाख रुपये में खरीद लिया है। यू मुंबा ने गुमान सिंह पर FBM कार्ड का इस्तेमाल कर लिया।

-) मीतू के लिए तमिल थलाइवाज ने बिड लगाई और दिल्ली, बुल्स भी उनके लिए गए। इसी वजह से 90 लाख से ऊपर उनकी बिड गई और अंत में दिल्ली ने उन्हें 93 लाख रुपये में खरीद लिया है।

-) पवन सेहरावत का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। तेलुगु टाइटंस ने उनकी बिड 1 करोड़ लगाई, बुल्स ने 1.50 करोड़ की बिड लगाई। तेलुगु टाइटंस ने उनके लिए 2.09 करोड़ की बिड लगाई। 2.50 करोड़ के पार उनकी बिड जा चुकी है। तेलुगु टाइटंस ने पवन को 2.605 करोड़ रुपये में खरीदा। वो इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

-) विकास कंडोला के लिए बिडिंग देखने को मिल रही है। बेंगलुरु बुल्स ने 55.25 लाख रुपये में विकास कंडोला को FBM कार्ड के जरिए खरीद लिया है।

-) सिद्धार्थ देसाई को एक करोड़ रुपये में हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा।

-) चंद्रन रंजीत के लिए पटना पाइरेट्स ने 20 लाख की बिड लगाई। हरियाणा स्टीलर्स भी उनके लिए बिड कर रहे हैं। स्टीलर्स ने उन्हें 62 लाख रुपये में खरीदा।

इसी के साथ PKL ऑक्शन के पहले दिन का अंत हुआ।

Pro Kabaddi 2023: नमस्कार, प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) ऑक्शन के पहले दिन की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। मुंबई में आगामी 10वें सीजन (PKL 10) के लिए प्लेयर्स ऑक्शन की शुरुआत कुछ ही देर में होने वाली है। आज कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने वाला है।

9 अक्टूबर को कैटेगरी A और कैटेगरी B के खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। कुल मिलाकर 32 खिलाड़ियों के लिए बोली लगने वाली है और इसमें कई प्रमुख नाम भी शामिल हैं। पवन कुमार सेहरावत, फज़ल अत्राचली, मोहम्मदरेज़ा शादलू, मनिंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ऊपर की बोली लगने वाली है।

Ad

आपको बता दें कि पहले दिन पवन कुमार सेहरावत, फज़ल अत्राचली, रोहित गुलिया, मनिंदर सिंह, विजय मलिक, मोहम्मदरेज़ा शादलू, मंजीत, मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श, विकास कंडोला, सिद्धार्थ देसाई, आशु मलिक, अजिंक्य कापरे, अर्कम शेख, दीपक हूडा, आशीष, गुरदीप, संदीप नरवाल, सोमबीर, महेंदर सिंह, गिरीश मारुती एर्नाक, नितिन रावल, सचिन नरवाल, मनोज गौड़ा, विशाल भारद्वाज, चंद्रन रंजीत, सुनील, शुभम शिंदे, विशाल, गुमान सिंह, मीतू, श्रीकांत जाधव यह खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023: किस टीम के खिलाफ PKL 10 Auction के लिए कितना पर्स मौजूद है?

जयपुर पिंक पैंथर्स: ₹0.87 करोड़

यूपी योद्धाज: ₹2.06 करोड़

तमिल थलाइवाज: ₹2.44 करोड़

यू मुंबा: ₹2.69 करोड़

पुनेरी पलटन: ₹2.81 करोड़

बेंगलुरु बुल्स: ₹2.99 करोड़

पटना पाइरेट्स: ₹3.10 करोड़

हरियाणा स्टीलर्स: ₹3.13 करोड़

दबंग दिल्ली केसी: ₹3.13 करोड़

तेलुगु टाइटंस: ₹3.44 करोड़

गुजरात जायंट्स: ₹4.03 करोड़

बंगाल वॉरियर्स: ₹4.23 करोड़

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications