Pro Kabaddi 2023 के लिए Bengal Warriors की संभावित प्लेइंग 7 पर नज़र

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में क्या हो सकती है Bengal Warriors की संभावित प्लेइंग 7? (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) की टीम ने सबसे पहले प्रो कबड्डी (PKL) का खिताब सातवें सीजन में जीता था। इसके बाद हुए दोनों सीजन उनके लिए काफी निराशाजनक रहे थे। इस बीच Pro Kabaddi 2023 के लिए बंगाल की टीम काफी ज्यादा संतुलित दिखाई दे रही है।

बंगाल ने ऑक्शन में अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, लेकिन ऑक्शन में उन्होंने कई खिलाड़ियों के ऊपर एक बार फिर विश्वास जताया है। मनिंदर सिंह, श्रीकांत जाधव, शुभम शिंदे जैसे प्लेयर्स टीम का हिस्सा पिछले सीजन में भी रहे थे और Pro Kabaddi 2023 में टीम को इनसे काफी उम्मीद होने वाली है।

इसके अलावा टीम ने ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों को भी खरीदा। देखना होगा कि वो आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं। आपको बता दें कि बंगाल वॉरियर्स की टीम Pro Kabaddi 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 4 दिसंबर 2023 को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ करने वाली है। इस आर्टिकल में आपको पहले मैच के लिए बंगाल वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग 7 के बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 में पहले मैच के लिए बंगाल वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग 7 इस प्रकार है:

मनिंदर सिंह (सेंटर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), श्रीकांत जाधव (राइट इन), वैभव गर्जे (राइट कवर), नितिन रावल (लेफ्ट कवर), एस विश्वास (लेफ्ट इन) और आदित्य शिंदे (लेफ्ट कॉर्नर)।

रेडिंग में मुख्य तौर पर मनिंदर सिंह का प्रदर्शन टीम के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। वो अच्छा करते हैं, तो निश्चित तौर पर टीम के भी अच्छा करने के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा वो उम्मीद करेंगे श्रीकांत जाधव समेत दूसरे रेडर्स का भी उन्हें अच्छा समर्थन मिले। डिफेंस में शुभम शिंदे और नितिन रावल की अहम भूमिका रहेगी।

PKL के हर सीजन में कैसा रहा है बंगाल वॉरियर्स का प्रदर्शन?

आपको बता दें कि बंगाल की टीम पहले सीजन से PKL का हिस्सा हैं। अभी तक वो 9 सीजन में से 4 सीजन में सेमीफाइनल या प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया है। वो सबसे पहले सीजन 3 में सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इसके बाद सीजन 5, 6 और 7 में उन्होंने प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था और सातवें सीजन में आखिरकार अपना टाइटल का सूखा समाप्त किया था। अब देखना होगा कि आगामी सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Quick Links