Pro Kabaddi 2023 में Bengaluru Bulls का शेड्यूल और टूर्नामेंट में अब तक किये गये प्रदर्शन पर नज़र 

PKL 10 Bengaluru Bulls Schedule
PKL 10 Bengaluru Bulls Schedule

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसम्बर से अहमदाबाद में होगी और सभी 132 मैचों का शेड्यूल आ चुका है। PKL के पिछले सीजन में सेमीफाइनल से बाहर होने वाली बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) का सामना उनके पहले मैच में 3 दिसम्बर को गुजरात जायंट्स से होगा।

PKL 2023 में बेंगलुरु बुल्स का होम लेग 8 से 13 दिसम्बर तक बैंगलोर में होगा। ऑक्शन में बेंगलुरु बुल्स ने विकास कंडोला को अभी भी अपने साथ रखा, वहीं काफी अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है और इस बार टीम के और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Pro Kabaddi 2023 में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) का शेड्यूल

#) गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरु बुल्स, अहमदाबाद (3 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल वॉरियर्स, अहमदाबाद (4 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs दबंग दिल्ली केसी, बेंगलुरु (8 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स, बेंगलुरु (9 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धाज, बेंगलुरु (11 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, बेंगलुरु (13 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स, पुणे (20 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस, चेन्नई (24 दिसंबर 2023)

#) यूपी योद्धाज vs बेंगलुरु बुल्स, नोएडा (29 दिसंबर 2023)

#) तमिल थलाइवाज vs बेंगलुरु बुल्स, नोएडा (31 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs बेंगलुरु बुल्स, मुंबई (5 जनवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs पटना पाइरेट्स, मुंबई (8 जनवरी 2024)

#) बंगाल वॉरियर्स vs बेंगलुरु बुल्स, जयपुर (15 जनवरी 2024)

#) तेलुगु टाइटंस vs बेंगलुरु बुल्स, हैदराबाद (19 जनवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs तमिल थलाइवाज, हैदराबाद (21 जनवरी 2024)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs बेंगलुरु बुल्स, पटना (28 जनवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स, पटना (31 जनवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs यू मुंबा, दिल्ली (4 फरवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलट, दिल्ली (7 फरवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स, कोलकाता (11 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs बेंगलुरु बुल्स, पंचकुला (18 फरवरी 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स, पंचकुला (21 फरवरी 2024)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) का अभी तक का प्रदर्शन

सीजन 1, 2014 - चौथा स्थान (पटना पाइरेट्स ने तीसरे स्थान के मुकाबले में हराया)

सीजन 2, 2015 - रनर अप (फाइनल में यू मुंबा ने हराया)

सीजन 3, 2016 - सातवां स्थान

सीजन 4, 2016 - छठा स्थान

सीजन 5, 2017 - जोन बी में चौथा स्थान

सीजन 6, 2018 - चैंपियन (फाइनल में गुजरात जायंट्स को हराया)

सीजन 7, 2019 - सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली ने हराया (अंक तालिका में छठे स्थान पर रहे थे)

सीजन 8, 2021-22 - सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली ने हराया (अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहे थे)

सीजन 9, 2022 - सेमीफाइनल में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हराया (अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहे थे)

Quick Links

App download animated image Get the free App now