Pro Kabaddi 2023: Dabang Delhi को लगा बहुत ही तगड़ा झटका और Naveen Kumar PKL 10 से हुए बाहर, नए कप्तान का ऐलान

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023-24 से बाहर हुए Naveen Kumar (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन (PKL 10) में शानदार प्रदर्शन कर रही दबंग दिल्ली केसी को तगड़ा झटका लगा है और टीम के कप्तान नवीन कुमार (Naveen Kumar) चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में आशु मलिक (Ashu Malik) बचे हुए सीजन में टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे।

दबंग दिल्ली केसी ने अपने आधिरकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा,

"नवीन एक्सप्रेस चोटिल होने के कारण PKL 10 से बाहर हो गए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ठीक होंगे।"

27 दिसंबर को चेन्नई में जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ हुए Pro Kabaddi 2023 के मुकाबले में नवीन कुमार को चोट लगी थी और वो अभी ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें दाएं घुटने की लिगामेंट की सर्जरी करानी होगी। दबंग दिल्ली केसी मैनेजमेंट उनका ट्रीटमेंट प्लान देखेगी, जिसमें थेरेपी और सर्जिकल की प्रकिया शामिल है। नवीन को पूरी तरह से ठीक होने में 6 महीने तक का समय लग सकता है।

नवीन कुमार के Pro Kabaddi 2023 से बाहर होने के बाद टीम के सीईओ Durganath Wagle ने कहा,

"नवीन कुमार हमारी टीम की सफलता का अहम कारण रहे हैं और उनका चोटिल होना हमारे लिए बड़ा झटका है। हम इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं। उनकी लीडरशिप और शानदार प्रदर्शन हमेशा ही हमारे लिए महत्वपूर्ण रही है और हम उनके रीहैब में उन्हें बेस्ट सुविधा देंगे।"

Pro Kabaddi 2023 में कैसा रहा है Naveen Express का प्रदर्शन?

दबंग दिल्ली के लिए Pro Kabaddi 2023 में नवीन कुमार ने 6 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 72 पॉइंट्स हासिल किए। इसमें 71 पॉइंट्स रेडिंग और एक पॉइंट टैकल के जरिए उन्होंने हासिल किया। इसके साथ ही नवीन ने 5 सुपर 10 और दो सुपर रेड भी लगाई। इसी सीजन में नवीन ने PKL में सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स पूरा करने का कारनामा भी किया था। निश्चित तौर पर उनकी कमी टीम को काफी ज्यादा खलने वाली है।

PKL 10 में Dabang Delhi की हालिया फॉर्म कैसी है?

आपको बता दें कि दबंग दिल्ली केसी को पिछले 6 मैचों से हार नहीं मिली है। इस बीच वो 5 मैच जीतने में कामयाब हुए हैं और एक मुकाबला उन्होंने टाई खेला है। वो इस समय अंक तालिका में 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली ने PKL 10 में नवीन के बिना पिछले चारों मैच जीते हैं। आशु मलिक ने अभी तक बतौर कप्तान और रेडर शानदार काम किया है, लेकिन बचे हुए मैचों में उनकी जिम्मेदारी काफी ज्यादा बढ़ने वाली है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now