Pro Kabaddi 2023: PKL 10 के प्ले-ऑफ में 8वें सीजन की चैंपियन ने बनाई जगह, Dabang Delhi KC ने लगाया पंजा 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 के प्ले-ऑफ में पहुंची Dabang Delhi (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन (PKL 10) के प्ले-ऑफ में दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) ने अपनी जगह पक्की कर ली है। जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बाद दिल्ली तीसरी टीम बनी है जिन्होंने अंतिम 6 में अपना स्थान पक्का कर लिया।

दबंग दिल्ली ने लगातार 5वीं बार प्ले-ऑफ में जगह बनाते हुए जबरदस्त पंजा लगाया है। सीजन 6 से अभी तक एक भी सीजन ऐसा नहीं गया है, जिसमें दिल्ली ने प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। इस बीच वो 8वें सीजन में चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे और सातवें सीजन में उन्होंने फाइनल भी खेला था।

हाल ही में Pro Kabaddi 2023 का 111वां मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच कोलकाता में खेला गया था। इस मुकाबले को गुजरात ने 41-32 से जीत दर्ज की और बंगाल की हार के साथ ही दबंग दिल्ली केसी ने 69 अंकों के साथ प्ले-ऑफ में जगह बनाई। एक तरफ दिल्ली की कोशिश टॉप 2 में फिनिश करने पर होगी और दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स भी प्ले-ऑफ के काफी करीब पहुंच गए हैं।

गुजरात जायंट्स अगर अगले तीन में से एक मैच भी जीतते हैं, तो वो सीधे Pro Kabaddi 2023 के प्ले-ऑफ में पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अगर वो तीनों मैच जीतते हैं और दूसरे मैचों के नतीजे उनके पक्ष में जाते हैं, तो उनके पास भी टॉप 2 में फिनिश करने का होने वाला है।

Pro Kabaddi 2023 में Gujarat Giants की जीत में किस खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई?

गुजरात और बंगाल के बीच हुए मुकाबले में जायंट्स के रेडर्स का दबदबा देखने को मिला। प्रतीक दहिया और राकेश संगरोया को रोकने में वॉरियर्स के डिफेंडर्स पूरी तरह नाकाम हुए। एक तरफ प्रतीक ने सुपर रेड लगाते हुए 12 रेड पॉइंट्स हासिल किए और डिफेंस में भी एक टैकल पॉइंट हासिल किया। राकेश की बात की जाए, तो उन्होंने भी सुपर 10 लगाया और 11 रेड पॉइंट्स हासिल किए।

डिफेंस में कप्तान फज़ल अत्राचली ने तीन टैकल पॉइंट्स हासिल किए और रेड करते हुए एक बार अपनी टीम को ऑल-आउट से बचाते हुए दो रेड पॉइंट्स भी हासिल किए थे। बंगाल वॉरियर्स के लिए नितिन कुमार ने जरूर सुपर 10 लगाया और मनिंदर सिंह ने 9 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए।

अब बंगाल का Pro Kabaddi 2023 में अगला मैच तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 10 फरवरी और गुजरात जायंट्स का अगला मुकाबला 11 फरवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ होने वाला है।

Quick Links