Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन से कुछ घंंटों पहले दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, PKL 8 में Dabang Delhi को पहली बार बनाया था चैंपियन 

Pro Kabaddi 2023
PKL दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान (Photo: Pro Kabaddi League)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) का ऑक्शन कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है और इससे पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज खिलाड़ी जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। जोगिंदर नरवाल ने सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट का ऐलान किया।

जोगिंदर नरवाल कबड्डी का बहुत बड़ा नाम हैं और बतौर कॉर्नर डिफेंडर उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा जबरदस्त रहा था। PKL में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। सीजन दो से वो इस लीग का हिस्सा हैं और सीजन 9 में वो आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे। आपको बता दें कि जोगिंदर नरवाल की कप्तानी में दबंग दिल्ली केसी ने छठे सीजन में पहली बार प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया था, सीजन 7 में वो टीम को पहली बार फाइनल तक लेकर गए और सीजन 8 में आखिरकार दिल्ली को पहली बार चैंपियन भी बनाया।

वो PKL में बेंगलुरु बुल्स, यू मुंबा, पुनेरी पलटन, दबंग दिल्ली केसी और हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेले हैं। उनकी कप्तानी में नवीन कुमार जैसे खिलाड़ी को भी मौका मिला, जोकि भारतीय टीम का नियमित हिस्सा बन चुके हैं और हाल ही में उन्होंने टीम के साथ Asian Games का खिताब भी जीता।

Pro Kabaddi में कैसा रहा है दिग्गज डिफेंडर Joginder Narwal का प्रदर्शन?

जोगिंदर नरवाल ने अपने Pro Kabaddi करियर में 109 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 215 पॉइंट्स हासिल किए। इसमें 210 पॉइंट्स टैकल और 5 पॉइंट्स रेडिंग के जरिए आए। अपने करियर में उन्होंंने 13 सुपर टैकल किए और दो बार हाई 5 लगाए। जोगिंदर नरवाल ने पिछले सीजन अपने करियर का आखिरी मैच खेला था।

दिग्गज डिफेंडर को हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी टीम में शामिल करते हुए कप्तान बनाया था, हालांकि चोटिल होने के कारण वो ज्यादातर समय एक्शन से ही दूर रहे थे। उन्होंने 9वें सीजन में 8 मैचों में 6 पॉइंट्स ही हासिल किए। अब जरूर वो Pro Kabaddi से रिटायर हो गए हैं, लेकिन फैंस उम्मीद करेंगे कि वो किसी ना किसी तरह खेल से जुड़े रहे और उनसे युवा डिफेंडर्स को सीखने को काफी कुछ मिलेगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now