Pro Kabaddi 2023 में आज से शुरू होगा चेन्नई लेग, जानिए अगले एक हफ्ते में PKL 10 में कौन-कौन से ब्लॉकबस्टर मैच

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में आज से शुरू हो रहा है चेन्नई लेग (Photo: PKL 10)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन में अभी तक तीन लेग (अहमदाबाद, बैंगलोर और पुणे) समाप्त हो चुके हैं। आज से चेन्नई में चौथे लेग की शुरुआत होने वाली है। 22 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक चेन्नई के SDAT मल्टी पर्पस इंडोर स्टेडियम में 11 धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं।

Ad
Ad

घरेलू टीम तमिल थलाइवाज अपने होम लेग में 4 अहम मुकाबले खेलने वाली हैं। उनके सामने पटना पाइरेट्स (22 दिसंबर), जयपुर पिंक पैंथर्स (23 दिसंबर), हरियाणा स्टीलर्स (25 दिसंबर) और गुजरात जायंट्स (27 दिसंबर) की चुनौती होने वाली है। तमिल थलाइवाज के 4 मैचों के बाद दो जीतों के साथ 10 अंक हैं। वो अंक तालिका में 11वें स्थान पर हैं और उनकी कोशिश अपने होम लेग का फायदा उठाते हुए अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेंगे।

इसके अलावा हरियाणा स्टीलर्स, पटना पाइरेट्स, गुजरात जायंट्स, तेलुगु टाइटंस, दबंग दिल्ली केसी, जयपुर पिंक पैंथर्स, बंगाल वॉरियर्स ऐसी टीमें हैं जोकि 2-2 मैच खेलने वाली हैं। Pro Kabaddi 2023 के चेन्नई लेग में पुनेरी पलटन, बेंगलुरु बुल्स, यू मुंबा और यूपी योद्धाज सिर्फ एक-एक मैच खेलने वाली हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको PKL 2023 के चेन्नई लेग में होने वाले ब्लॉकबस्टर मैचोंं के शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं।

Ad

Pro Kabaddi 2023 के चेन्नई लेग में कौन-कौन से मुकाबले होने वाले हैं?

22 दिसंबर 2023

1- तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स, रात 8 बजे

2- हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस, रात 9 बजे

23 दिसंबर 2023

3- तमिल थलाइवाज vs जयपुर पिंक पैंथर्स, रात 8 बजे

4- गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धाज, रात 9 बजे

24 दिसंबर 2023

5- यू मुंबा vs बंगाल वॉरियर्स, रात 8 बजे

6- बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस, रात 9 बजे

25 दिसंबर 2023

7- बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली केसी, रात 8 बजे

8- तमिल थलाइवाज vs हरियाणा स्टीलर्स, रात 9 बजे

26 दिसंबर 2023

9- पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स, रात 8 बजे

27 दिसंबर 2023

10- जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली केसी, रात 8 बजे

11- तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स, रात 9 बजे

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications