Pro Kabaddi 2023 में धमाकेदार जीत के साथ दिग्गज ने इतिहास, परदीप नरवाल के बाद बड़ा कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान का बहुत बड़ा कारनामा (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 114वें मुकाबले में एक तरफ बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए प्ले-ऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा और दूसरी तरफ दिग्गज कप्तान मनिंदर सिंह (Maninder Singh) ने इतिहास रच दिया है।

तेलुगु टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले से पहले PKL में मनिंदर सिंह के 1397 रेड पॉइंट्स थे और इस मैच में तीसरा रेड पॉइंट हासिल करते ही मनिंदर सिंह ने 1400 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए। आपको बता दें कि लीग के इतिहास में मनिंदर सिंह यह कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल ही यह काम कर चुके हैं।

एक तरफ परदीप नरवाल ने पिछले सीजन में अपने करियर के 137वें मैच में 1400 रेड पॉइंट्स पूरे किए थे और मनिंदर सिंह ने Pro Kabaddi 2023 में अपने करियर के 140वें मैच में यह कारनामा किया है। डुबकी किंग के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं और उनके बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान का नंबर ही आता है।

मनिंदर सिंह के 140 मैचों के बाद 1405 रेड पॉइंट्स हैं। इस बीच उन्होंने 71 सुपर 10 और 47 सुपर रेड भी लगाई हैं। मनिंदर जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी फिटनेस को देखते हुए अगर वो अगले एक-दो सीजन में परदीप को पछाड़ते हुए नंबर 1 रेडर बन जाए, तो किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Pro Kabaddi 2023 में Bengal Warriors ने प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जीवित

बंगाल वॉरियर्स को अपने होम लेग के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उनके लिए प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए हर मैच जीतना काफी ज्यादा जरूरी है। इसी वजह से तेलुगु टाइटंस के खिलाफ उन्हें हर हाल में जीत की जरूरत थी और टीम ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

Pro Kabaddi 2023 के 114वें मैच में बंगाल ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 55-35 से एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गए हैं और उनकी प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हैं। तेलुगु टाइटंस इस हार के बाद भी अंक तालिका में आखिरी स्थान पर ही हैं।

इस मैच में बंगाल वॉरियर्स के लिए रेडिंग में नितिन कुमार ने सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट्स हासिल किए और डिफेंस में वैभव गर्जे ने 5 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। दूसरी तरफ तेलुगु टाइटंस के लिए रेडिंग में प्रफुल ने 8 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में मिलाद जब्बारी ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट्स लिए।

Quick Links