Pro Kabaddi 2023 में दिग्गज ने रचा इतिहास और Pardeep Narwal के बाद ऐतिहासिक कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में 1300 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने मनिंदर सिंह

Pro Kabaddi 2023: बंगाल वॉरियर्स के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मनिंदर सिंह ने प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 38वें मैच में इतिहास रच दिया है। मनिंदर सिंह ने PKL में अपने 1300 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं और वो परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) के बाद यह ऐतिहासिक कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

यू मुंबा के खिलाफ हुए मैच से पहले मनिंदर सिंह के PKL में 1292 रेड पॉइंट्स थे। इस मैच में माइटी मनिंदर ने आठवां रेड पॉइंट हासिल करते हुए यह कारनामा किया है। इसके अलावा Pro Kabaddi 2023 के इस मैच में दिग्गज रेडर ने सुपर 10 भी लगाया। हालांकि, अंत में उनका प्रदर्शन काम नहीं आया और टीम को अंतिम मिनट में रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि मनिंदर सिंह ने यह कारनामा अपने 129वें मैच में किया। मनिंदर ने अपने PKL करियर में 129 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 1317 पॉइंट्स हैं। इसमें उनके 1303 रेड और 14 टैकल पॉइंट्स हैं। वो अपने करियर में 67 सुपर 10 भी लगा चुके हैं और 46 सुपर रेड भी उन्होंने की हैं। वो हर मैच 10.1 की औसत से रेड पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं।

परदीप नरवाल की बात की जाए, तो Pro Kabaddi League में सबसे पहले 1300 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले खिलाड़ी वो ही थे। उन्होंने PKL के 8वें सीजन में गुजरात जायंट्स के खिलाफ यह ऐतिहासिक कारनामा किया था। आपको बता दें कि इस लीग में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स परदीप नरवाल के ही हैं।

Pro Kabaddi 2023 में कैसा रहा है बंगाल वॉरियर्स के कप्तान Maninder Singh का प्रदर्शन?

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने Pro Kabaddi 2023 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 73 पॉइंट्स हैं। उन्होंने 72 पॉइंट्स रेडिंग और एक पॉइंट टैकल करते हुए हासिल किया। वो 4 सुपर 10 भी लगा चुके हैं और 4 सुपर रेड भी की हैं। वो इस सीजन हर मैच 10.29 की औसत से पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं।

इस सीजन की बात की जाए तो बंगाल वॉरियर्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 मैच जीते हैं, दो मैचों में उन्हें हार मिली हार और दो मुकाबले उनके टाई के जरिए समाप्त हुए हैं। अंक तालिका में वो इस समय चौथे स्थान पर हैं। बंगाल टीम का Pro Kabaddi 2023 में अगला मुकाबला 25 दिसंबर को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ होना है और उनकी कोशिश जीत हासिल करने पर होगी।

Quick Links