Pro Kabaddi 2023: PKL के 10वें सीजन की ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन की तारीख का ऐलान (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: PKL के 10वें सीजन की ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है। 9 और 10 अक्टूबर को प्लेयर्स ऑक्शन होंगे। 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला अगले महीने होने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi 2023) ऑक्शन के जरिए होने वाला है। Asian Games 2023 के तुरंत बाद नीलामी होने वाली है।

Ad
Ad

आपको बता दें कि पहले Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन का आयोजन 8 और 9 सितंबर को होने वाला था। हालांकि बाद में PKL के आयोजकों ने इसे पोस्टपोन करने का ऐलान किया था। इसके पीछे की वजह Asian Games की तैयारियों को बताया गया था और Amateur Kabaddi Federation of India (AKFI) ने मशाल स्पोर्ट्स से इसे आगे करने के लिए कहा था और आयोजकों ने भी उनकी बात को माना।

Pro Kabaddi 2023 के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा,

"हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन का आयोजन Asian Games 2023 के ठीक बाद होगा। हमें यकीन है कि प्लेयर्स ऑक्शन के लिए फैंस पूरी तरह उत्साहित होंगे। Asian Games 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को PKL ऑक्शन में अच्छा बिड मिल सकता है।"

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में 500 से ज्यादा खिलाड़ियों के ऊपर लगने वाली है बोली

आपको बता दें कि Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में 500 से ज्यादा खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगने वाली है। इसमें पवन कुमार सेहरावत, मनिंदर सिंह, फज़ल अत्राचली, विजय मलिक, मोहम्मद नबीबक्श, मोहम्मदरेज़ा शादलू, विकास कंडोला जैसे खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला 9 और 10 अक्टूबर को होने वाला है।

उम्मीद की जा सकती है कि इस बीच पवन कुमार सेहरावत, फज़ल अत्राचली, मनिदंर सिंह और शादलू जैसे खिलाड़ियों के ऊपर सभी की नज़र रहने वाली है। यह प्लेयर्स सबसे ज्यादा महंगे जा सकते हैं और उनके ऊपर करोड़ों की बोली लगने वाली है। ऐसे में ऑक्शन काफी मजेदार होने की उम्मीद है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications