Pro Kabaddi 2023 के लिए गुजरात जायंट्स के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल पर नज़र 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 का खिताब जीतेगी गुजरात जायंट्स की टीम?

Pro Kabaddi 2023: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सबसे पहले PKL में हिस्सा सीजन 5 में लिया था और इसके बाद टीम लगातार दो सीजन फाइनल खेली थी, लेकिन इसके बाद से टीम के प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। इसी वजह से लगातार टीम के स्क्वाड में फेरबदल देखने को मिले हैं।

Pro Kabaddi 2023 के लिए भी गुजरात जायंट्स ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया और पिछले सीजन में प्रभावित करने वाले कुछ युवा रेडर्स पर भरोसा जताया था। ऑक्शन में उन्होंने फज़ल अत्राचली और मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदते हुए टीम को मजबूती दी है।

गुजरात जायंट्स की टीम Pro Kabaddi 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 2 दिसंबर को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करने वाली है। उनका होम लेग 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाला है। आइए गुजरात के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल पर नज़र डालने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 के लिए Gujarat Giants का स्क्वाड इस प्रकार है:

रेडर्स

प्रतीक दहिया, राकेश संगरोया, सोनू जागलान, नितिन, जगदीप और जीबी मोरे।

डिफेंडर्स

फज़ल अत्राचली, मनुज, सोमबीर, रवि कुमार, दीपक सिंह, नितेश और सौरव गुलिया।

ऑल-राउंडर्स

अर्कम शेख, मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श, विकास जगलान, डी बालाजी, रोहित गुलिया, जितेंदर यादव, रोहित गुलिया और रोहन सिंह।

Pro Kabaddi 2023 के लिए Gujarat Giants का शेड्यूल क्या है?

#) गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस, अहमदाबाद (2 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरु बुल्स, अहमदाबाद (3 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs यू मुंबा, अहमदाबाद (5 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स, अहमदाबाद (7 दिसंबर 2023)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु (11 दिसंबर 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स, पुणे (19 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धाज, चेन्नई (23 दिसंबर 2023)

#) तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स, चेन्नई (27 दिसंबर 2023)

# गुजरात जायंट्स vs बंगाल वॉरियर्स, नोएडा (31 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली केसी, नोएडा (2 जनवरी 2024)

#) तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स, मुंबई (6 जनवरी 2024)

#) पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स, जयपुर (12 जनवरी 2024)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जायंट्स, जयपुर (17 जनवरी 2024)

#) गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन, हैदराबाद (21 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs गुजरात जायंट्स, पटना (26 जनवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स, पटना (29 जनवरी 2024)

#) गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स, दिल्ली (2 फरवरी 2024)

#) गुजरात जायंट्स vs तमिल थलाइवाज, दिल्ली (4 फरवरी 2024)

#) बंगाल वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, कोलकाता (9 फरवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स, कोलकाता (11 फरवरी 2024)

#) यूपी योद्धाज vs गुजरात जायंट्स, पंचकुला (17 फरवरी 2024)

#) गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, पंचकुला (19 फरवरी 2024)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications