Pro Kabaddi 2023 के लिए Puneri Paltan के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल पर नज़र 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में पुनेरी पलटन पहली बार जीतेगी खिताब?

Pro Kabaddi 2023: पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) की टीम ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वो पहली बार खिताबी जीत दर्ज करने में नाकाम हुए थे। अपने शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पुणे की टीम ने प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के लिए अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया।

Ad

असलम इनामदार, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन जैसे अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया और ऑक्शन में मोहम्मदरेज़ा शादलू को खरीदते हुए टीम को काफी ज्यादा मजबूती दी। अभी के हिसाब से टीम में कोई भी कमी निकाल पाना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है।

पुनेरी पलटन Pro Kabaddi 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 4 दिसंबर को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ करने वाले हैं। इसके अलावा वो अपना होम लेग 15 से 20 दिसंबर तक पुणे में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम पुनेरी पलटन के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल पर नज़र डालने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 के लिए पुनेरी पलटन का स्क्वाड इस प्रकार है:

Ad

रेडर्स

आकाश शिंदे, आदित्य शिंदे, मोहित गोयत, पंकज मोहिते और नितिन आर।

डिफेंडर्स

संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, बादल सिंह, वैभव कांबले, डी पुजारी, हरदीप, ईश्वर, तुषार और वाहिद रेज़ाईमेहर।

ऑल-राउंडर्स

मोहम्मदरेज़ा शादलू, असलम इनामदार और अहमद इनामदार।

Pro Kabaddi 2023 के लिए पुनेरी पलटन का शेड्यूल क्या है?

Ad

#) पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स, अहमदाबाद (4 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs यू मुंबा, बेंगलुरु (8 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स, पुणे (15 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स, पुणे (16 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली केसी, पुणे (18 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स, पुणे (20 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स, चेन्नई (26 दिसंबर 2023)

#) तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटन, नोएडा (1 जनवरी 2024)

#) यूपी योद्धाज vs पुनेरी पलटन, नोएडा (3 जनवरी 2024)

#) पुनेरी पलटन vs तमिल थलाइवाज, मुंबई (7 जनवरी 2024)

#) पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स, जयपुर (12 जनवरी 2024)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन, जयपुर (13 जनवरी 2024)

#) गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन, हैदराबाद (21 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs पुनेरी पलटन, हैदराबाद (23 जनवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन, पटना (27 जनवरी 2024)

#) पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस, पटना (30 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs पुनेरी पलटन, दिल्ली (5 फरवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन, दिल्ली (7 फरवरी 2024)

#) तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन, कोलकाता (11 फरवरी 2024)

#) बंगाल वॉरियर्स vs पुनेरी पलटन, कोलकाता (14 फरवरी 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन, पंचकुला (19 फरवरी 2024)

#) पुनेरी पलटन vs यूपी योद्धाज, पंचकुला (21 फरवरी 2024)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications