Pro Kabaddi 2023: PKL 10 में Gujarat Giants की लगातार तीसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में कौन सी टीम किस स्थान पर हैं: (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: अहमदाबाद में चल रहे प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के पहले लेग के दौरान 5 दिसंबर को सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था। घरेलू टीम गुजरात जायंट्स के सामने यू मुंबा की चुनौती थी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसे अंत में गुजरात की टीम ने जीता था।

गुजरात ने Pro Kabaddi 2023 में जीत की हैट्रिक लगाई और पहला स्थान हासिल किया। यू मुंबा को भी फायदा हुआ और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों ने सुपर 10 और एक खिलाड़ी ने हाई 5 लगाया। गुजरात की तरफ से सोनू जागलान ने सुपर 10 लगाया, तो यू मुंबा की तरफ से गुमान सिंह ने सुपर 10 लगाया और महेंदर सिंह ने हाई 5 लगाया।

PKL 10 में 8वें मैच के बाद सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स दोनों गुजरात जायंट्स के खिलाड़ी के ही हैं। रेड पॉइंट्स के मामले में सोनू जागलान और टैकल पॉइंट्स के मामले में फज़ल अत्राचली सबसे आगे हैं। इस आर्टिकल में हम PKL 10 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नज़र डालने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 में 8वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- गुजरात जायंट्स (तीन मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

2- यू मुंबा (दो मैचों के बाद 6 पॉइंट)

3- तमिल थलाइवाज़ (एक मैच के बाद 5 पॉइंट)

4- पुनेरी पलटन (एक मैच के बाद 5 पॉइंट)

5- बंगाल वॉरियर्स (एक मैच के बाद 5 पॉइंट)

6- बेंगलुरु बुल्स (दो मैचों के बाद दो पॉइंट)

7- यूपी योद्धाज (एक मैच के बाद एक पॉइंट)

8- जयपुर पिंक पैंथर्स (एक मैच के बाद एक पॉइंट)

9- तेलुगु टाइटंस (एक मैच के बाद एक पॉइंट)

10- पटना पाइरेट्स (कोई मैच नहीं खेला)

11- हरियाणा स्टीलर्स (कोई मैच नहीं खेला)

12- दबंग दिल्ली केसी (एक मैच के बाद 0 अंक)

Pro Kabaddi 2023 में 8वें मैच के बाद किन खिलाड़ियों के हैं सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स?

1- सोनू जागलान (गुजरात जायंट्स): 32 रेड पॉइंट्स

2- आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश (यू मुंबा): 20 रेड पॉइंट्स

3- अजिंक्य पवार (तमिल थलाइवाज): 18 रेड पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 17 रेड पॉइंट्स

5- गुमान सिंह (यू मुंबा): 15 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi 2023 में 8वें मैच के बाद किन खिलाड़ियों के हैं सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स?

1- फज़ल अत्राचली (गुजरात जायंट्स): 8 टैकल पॉइंट्स

2- सोमबीर (गुजरात जायंट्स): 8 टैकल पॉइंट्स

3- महेंदर सिंह (यू मुंबा): 7 टैकल पॉइंट्स

4- विशाल (बेंगलुरु बुल्स) : 7 टैकल पॉइंट्स

5- मोहम्मद इस्माइल नबीब्क्श (गुजरात जायंट्स): 6 टैकल पॉइंट्स

Quick Links