प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन (PKL 2022) में अब सिर्फ दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है। जयपुर पिंक पैंथर्स 82 और पुनेरी पलटन 80 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप दो स्थानों पर रही और सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली बेंगलुरु बुल्स ने पहले एलिमिनेटर में पिछले सीजन की चैंपियन दबंग दिल्ली को हराया, वहीं पांचवें स्थान पर रहने वाली तमिल थलाइवाज ने दूसरे एलिमिनेटर में यूपी योद्धा को रोमांचक तरीके से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
प्रो कबड्डी लीग में अभी तक पटना पाइरेट्स ने तीन और जयपुर पिंक पैंथर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वॉरियर्स एवं दबंग दिल्ली ने एक-एक बार खिताब पर कब्ज़ा किया है। इस बार हो सकता है कि PKL को एक और नया चैंपियन देखने को मिल जाए।
आइये नज़र डालते हैं 2 ऐसी टीमों पर जो PKL 2022 में पहली बार Pro Kabaddi League का ख़िताब जीत सकती है:
# पुनेरी पलटन
![पुनेरी पलटन](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/64a2b-16685026120012-1920.jpg 1920w)
पुनेरी पलटन की टीम ने PKL 2022 में खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की और 14 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रो कबड्डी लीग के तीसरे और चौथे सीजन में तीसरे स्थान पर रहने वाली पुनेरी पलटन के पास इस बार पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। ईरान के सुल्तान फ़ज़ल अत्राचली अपनी कप्तानी में पुनेरी पलटन को चैंपियन बनाना चाहेंगे। हालाँकि फाइनल में पहुंचने के लिए पुनेरी पलटन को सेमीफाइनल में तमिल थलाइवाज को हराना होगा।
# तमिल थलाइवाज
![तमिल थलाइवाज](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/88e78-16685026504791-1920.jpg 1920w)
तमिल थलाइवाज का नाम इस लिस्ट में चौंकाने वाला हो सकता है लेकिन उन्होंने PKL 2022 में अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया है। तमिल थलाइवाज की टीम ने अंक तालिका में 10 जीत और 66 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था। इसके बाद एलिमिनेटर में उन्होंने टाई ब्रेकर में यूपी योद्धा को हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
PKL के पांचवें सीजन में डेब्यू करने वाले तमिल थलाइवाज ने पिछले सभी सीजन में काफी निराश किया था। पांचवें और छठे सीजन में वह अपने जोन में आखिरी स्थान पर रहे, वहीं सातवें सीजन में 12 टीमों में तमिल थलाइवाज आखिरी स्थान पर रही। पिछले सीजन तमिल की टीम 11वें स्थान पर रही थी।
सेमीफाइनल में तमिल थलाइवाज के सामने पुनेरी पलटन की मुश्किल चुनौती होगी। लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे थे। पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने पुनेरी पलटन को 35-34 से हराया था, वहीं दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 35-34 से ही मात दी।