Pro Kabaddi 2017: पुणे लेग के टॉप 5 रेडर्स

SS1

प्रो कबड्डी सीजन 5 का आखिरी लेग पुणे लेग के साथ समाप्त हो गया है। प्रो कबड्डी के लेग राउंड के बाद अब इस सीजन का कारवां प्लेऑफ की तरफ बढेगा। इस सीजन खेले गए सभी लेगों में बहुत से खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन दिखाया लेकिन पुणे लेग में रेडर्स ने बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किये। पुणे लेग में खेले गए सभी खिलाड़ियों में कुछ ही चुनिंदा रेडर खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया। युवा रेडर्स के साथ स्टार रेडर भी इस लेग में अपने प्रदर्शन पर खरे उतरते हुए नजर आये।

Ad

पुणे लेग में के टॉप 5 रेडर्स पर एक नजर :

दीपक हूडा (पुनेरी पलटन)

घरेलू टीम पुणे ने अपने लेग में औसत प्रदर्शन किया लेकिन टीम की तरफ से रेडिंग विभाग का दरामोदर कप्तान दीपक निवास हूडा सँभालते हुए नजर आये। एक ऑलराउंडर के मुकाबले दीपक इस सीजन पुणे की तरफ से एक उम्दा रेडर की भूमिका में नजर आये हैं। अपने घरेलू लेग में 6 मैच खेलते हुए दीपक ने 48 रेड पॉइंट्स हासिल किये और टीम को प्लेऑफ तक आसानी के साथ पहुँचाया।सुकेश हेगड़े (गुजरात फार्च्यूनजायंट्स)

SS2

गुजरात की टीम ने इस सीजन सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुजरात टीम के कप्तान सुकेश हेगड़े ने चोट के बाद पुणे लेग में वापसी की और घरेलू टीम के ही खिलाफ उन्होंने अपने शानदार खेल को दर्शाया। पुणे के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 15 रेड पॉइंट्स लेकर टीम को जीत दिलाई। इस जोरदार प्रदर्शन में उन्होंने 6 रेड पॉइंट्स की एक सुपर रेड भी शामिल थी। सुकेश हेगड़े के उम्दा प्रदर्शन के कारण टीम ने अपने जोन में नंबर एक स्थान प्राप्त किया और प्लेऑफ में जगह बनाई।अजय ठाकुर (तमिल थलाइवाज)

SS3

प्रो कबड्डी सीजन 5 में परदीप नरवाल के बाद सबसे बेहतरीन रेडर के रूप अजय ठाकुर ने अपने आपको सबसे उम्दा ख़िलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से साबित किया है। पुणे लेग में भी अजय का जलवा जारी रहा, उन्होंने बंगाल वारियर्स और पटना पाइरेट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में अपनी टीम के लिए 14 अंक हासिल किये। उन्होंने इस सीजन के अंत तक 6 सुपर 10 प्राप्त करते हुए कुल 222 अंक अपने नाम किये।परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स)

SS4

सीजन 5 में परदीप नरवाल का प्रदर्शन अलग ही स्तर का देखने को मिला है। पुणे लेग में परदीप ने तमिल के खिलाफ एक ही मैच खेला, जिसमें उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 20 रेड पॉइंट्स अपने नाम किये। हालांकि उनकी टीम यह मुकाबला हार गई लेकिन परदीप का जलवा फिर से कबड्डी दर्शकों को देखने को मिला। उन्होंने इस सीजन अभी तक 15 सुपर 10 के साथ कुल 274 अंक लिए हैं।रोहित कुमार (बेंगलुरु बुल्स)

SS5

पुणे लेग से पहले हुए सीजन के 11वें लेग जयपुर लेग में यूपी योद्धा के रिशांक देवाडिगा ने एक मैच में सबसे ज्यादा 28 अंक का प्रो कबड्डी के इतिहास में रिकॉर्ड अपने नाम किया था लेकिन पुणे लेग में उन्ही की टीम के खिलाफ यह रिकॉर्ड बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रोहित कुमार ने अपने नाम कर लिया। रोहित ने यूपी योद्धा के खिलाफ हुए मैच में कुल 32 अंक प्राप्त किये, जिसमें 30 रेड पॉइंट्स शामिल थे। रोहित कुमार प्रो कबड्डी में एक मैच में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स लेने वाले ख़िलाड़ी बन गए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications