Pro Kabaddi League 2023 में Haryana Steelers का शेड्यूल और PKL में अब तक किये गये प्रदर्शन पर नज़र 

PKL 10 Haryana Steelers Schedule
PKL 10 Haryana Steelers Schedule

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसम्बर से अहमदाबाद में होगी और सभी 132 मैचों का शेड्यूल आ चुका है। PKL के पिछले सीजन सातवें स्थान पर रहने वाली हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का उनके पहले मैच में 6 दिसम्बर को यूपी योद्धाज से सामना होगा।

Ad

PKL 2023 में हरियाणा स्टीलर्स का होम लेग 16 से 21 फरवरी तक पंचकुला में होगा। हरियाणा की टीम ने ऑक्शन में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ टीम में शामिल किया है और इस बार उन्हें उम्मीद रहेगी कि टीम अपना पहला खिताब जीते।

Pro Kabaddi League 10 में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का शेड्यूल

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धाज, अहमदाबाद (6 दिसंबर 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स, बैंगलोर (9 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली केसी, बैंगलोर (10 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन, पुणे (15 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स, पुणे (19 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस, चेन्नई (22 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज, चेन्नई (25 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स, नोएडा (29 दिसम्बर, 2023)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, नोएडा (3 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वॉरियर्स, मुंबई (7 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा, मुंबई (10 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज, जयपुर (14 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, जयपुर (17 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस, हैदराबाद (22 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली केसी, हैदराबाद (24 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वॉरियर्स, पटना (29 जनवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायन्ट्स, दिल्ली (2 फरवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धाज, कोलकाता (9 फरवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स, पंचकुला (16 फरवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा, पंचकुला (17 फरवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन, पंचकुला (19 फरवरी, 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स, पंचकुला (21 फरवरी, 2024)

Pro Kabaddi League (PKL) में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का अभी तक का प्रदर्शन

सीजन 5, 2017 - एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स ने हराया (अंक तालिका में जोन ए में तीसरे स्थान पर रहे थे)

सीजन 6, 2018 - जोन ए में छठा स्थान

सीजन 7, 2019 - एलिमिनेटर में यू मुंबा ने हराया (अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहे थे)

सीजन 8, 2021-22 - सातवां स्थान

सीजन 9, 2022 - सातवां स्थान

नोट - हरियाणा स्टीलर्स ने पांचवें सीजन में अपना डेब्यू किया था।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications