Pro Kabaddi League : सभी 12 टीमों के कप्तान, उप कप्तान और हेड कोच की लिस्ट

पीकेएल के सभी टीमों के कप्तान (Photo Credit - @ProKabaddi)
पीकेएल के सभी टीमों के कप्तान (Photo Credit - @ProKabaddi)

Pro Kabaddi League Season 11 Captain And Coach List : प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। सभी 12 टीमें पूरी तरह से इसके लिए तैयार हैं। इस बार कोई भी टीम किसी से भी कम नहीं दिखाई दे रही है। अगर आप सभी टीमों को देखें तो सबके पास एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। दबंग दिल्ली, बेंगलुरू बुल्स, तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स, पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा समेत हर एक टीम में दिग्गज कोच और कप्तान मौजूद हैं।

Ad

पीकेएल में एक कोच की काफी अहमियत होती है। ना केवल मैच से पहले बल्कि मैच के दौरान भी कोच पूरी टीम को चलाता रहता है। इसी वजह से हर एक टीम काफी सोच समझकर अपने कोच की नियुक्ति करती है। यही चीज कप्तान के साथ भी है। टीम को जीत दिलाने की काफी जिम्मेदारी कप्तान के कंधों पर भी होती है।

Ad

Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के आगाज से पहले हम आपको बताते हैं कि सभी 12 टीमों के कोच, कप्तान और उप कप्तान कौन-कौन हैं।

1.बंगाल वारियर्स

कोच - प्रशांत सुर्वे

कप्तान - फजल अत्राचली

उप कप्तान - नितेश कुमार

2.बेंगलुरू बुल्स

कोच - रणधीर सिंह सेहरावत

कप्तान - परदीप नरवाल

उप कप्तान - सौरभ नांदल और नितिन रावल

3.दबंग दिल्ली

कोच - जोगिंदर नरवाल

कप्तान - नवीन कुमार और आशु मलिक

4.गुजरात जायंट्स

कोच - राम मेहर सिंह

कप्तान - नीरज कुमार

उप कप्तान - गुमान सिंह

5.हरियाणा स्टीलर्स

कोच - मनप्रीत सिंह

कप्तान - जयदीप दहिया

उप कप्तान - राहुल सेतपाल

6.जयपुर पिंक पैंथर्स

कोच - संजीव बालियान

कप्तान - अर्जुन देशवाल

7.पटना पाइरेट्स

कोच - नरेंद्र रेडू

कप्तान - शुभम शिंदे

उप कप्तान - अंकित जगलान

8.पुनेरी पलटन

कोच - बीसी रमेश

कप्तान - असलम ईनामदार

उप कप्तान - पंकज मोहिते

9.तमिल थलाइवाज

कोच - उदय कुमार और धर्मराज चेरालाथन

कप्तान - सागर राठी

उप कप्तान - साहिल और सचिन तंवर

10.तेलुगु टाइटंस

हेड कोच - कृष्ण कुमार हूडा

कप्तान - पवन सेहरावत

उप कप्तान - विजय मलिक

11.यू-मुम्बा

कोच - गुलामरेजा मजनदरानी

कप्तान - सुनील कुमार

उप कप्तान - रिंकू शर्मा

12.यूपी योद्धा

कोच - जसवीर सिंह

कप्तान - सुरेंदर गिल

उप कप्तान - आशु सिंह और सुमित

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications