3 खिलाड़ी जिन्होंने PKL में 50 से ज्यादा सुपर 10 लगाए हैं 

परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा सुपर 10 हैं
परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा सुपर 10 हैं

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन (PKL 2022) खत्म हो चुका हो और जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया। इस सीजन में भी काफी रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने खेल से टीम को फायदा पहुंचाया।

PKL 2022 में तीन खिलाड़ियों ने 15 से ज्यादा बार सुपर 10 लगाया, लेकिन PKL के सभी सीजन की अगर बात करें तो अभी तक सात खिलाड़ियों ने 30 या उससे ज्यादा बार सुपर 10 लगाया है। इसमें से तीन खिलाड़ियों ने सुपर 10 के मामले में अर्धशतक लगाया है।

आइये नज़र डालते हैं 3 खिलाड़ियों पर जिन्होंने PKL में 50 से ज्यादा बार सुपर 10 लगाया है:

# नवीन कुमार - 58

नवीन कुमार
नवीन कुमार

PKL 2022 में दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने छठे सीजन में अपना डेब्यू किया था और उसके बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। नवीन ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 85 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने चौंकाते हुए 58 बार सुपर 10 लगाया है और उनके नाम 934 रेड पॉइंट हैं। नौवें सीजन में नवीन ने 23 मैचों में 16 बार सुपर 10 लगाया।

# मनिंदर सिंह - 63

मनिंदर सिंह
मनिंदर सिंह

PKL 2022 में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह पिछले पांच सीजन से इसी टीम का हिस्सा हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मनिंदर सिंह ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 122 मैचों में 63 सुपर 10 लगाए हैं और उनके नाम 1231 रेड पॉइंट हैं। नौवें सीजन में मनिंदर ने 21 मैचों में 14 बार सुपर 10 लगाया।

# परदीप नरवाल - 79

परदीप नरवाल
परदीप नरवाल

PKL इतिहास के सबसे शानदार रेडर परदीप नरवाल सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के अलावा सबसे ज्यादा सुपर 10 के मामले में भी टॉप पर हैं। PKL 2022 के बीच सीजन में यूपी योद्धा की कप्तानी संभालने वाले परदीप ने प्रो कबड्डी लीग के 153 मैचों में अभी तक 79 बार सुपर 10 लगाया और उनके नाम 1568 रेड पॉइंट दर्ज हैं। नौवें सीजन में परदीप ने 22 मैचों में 11 बार सुपर 10 लगाया।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications