Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 10वां सीजन (Pro Kabaddi 2023) इस समय चल रहा है। प्रो कबड्डी में किसी भी टीम के प्रदर्शन में रेडर्स का योगदान काफी अहम होता है। काफी खिलाड़ी मैच में सुपर 10 लगाकर शानदार प्रदर्शन करते हैं और उसी दौरान अगर किसी रेडर ने सुपर रेड लगाया तो उससे मैच का रुख बदल सकता है।सुपर रेड वैसा रेड होता है जिसमें खिलाड़ी एक रेड के दौरान तीन या उससे पॉइंट एक साथ लेकर आ जाए। Pro Kabaddi 2023 में अभी तक कई खिलाड़ियों ने सुपर रेड लगाई है, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको PKL इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर रेड लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं। Pro Kabaddi 2023: PKL इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर रेड किन तीन प्लेयर्स ने लगाई हैं?# पवन सेहरावत - 30 View this post on Instagram Instagram Postप्रो कबड्डी लीग के दिग्गज रेडर पवन सेहरावत ने 110 मैचों में 30 सुपर रेड किये हैं और सबसे ज्यादा सुपर रेड के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। PKL में पवन के नाम 53 सुपर 10 की मदद से 1040 रेड पॉइंट हासिल किये हैं। Pro Kabaddi 2023 में Hi-Fyler तेलुगु टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और टीम के कप्तान भी हैं।PKL के तीसरे सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले पवन पांचवें सीजन में गुजरात फार्च्यूनजायंट्स की टीम में शामिल थे। हालाँकि छठे सीजन में उन्होंने बुल्स की टीम में वापसी की और आठवें सीजन तक वहीं रहे। छठे और सातवें सीजन में पवन ने 11-11 सुपर रेड किये थे।# मनिंदर सिंह - 46मनिंदर सिंहPro Kabaddi 2023 में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने 128 मैचों में 46 सुपर रेड किये हैं। प्रो कबड्डी लीग में मनिंदर के नाम 66 सुपर 10 के साथ 1292 रेड पॉइंट हैं। पिछले 6 सीजन से बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा रहे मनिंदर ने आठवें और नौवें सीजन में 11-11 सुपर रेड किये थे और बेहतरीन प्रदर्शन किया था।# परदीप नरवाल - 74परदीप नरवालप्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल के नाम 158 मैचों में 74 सुपर रेड हैं और यह एकदम हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड है। Pro Kabaddi 2023 में यूपी योद्धा की कप्तानी कर रहे परदीप ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 81 सुपर 10 की मदद से 1603 रेड पॉइंट हासिल किये हैं।PKL 2015 में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले परदीप इसके बाद पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने और फिलहाल आठवें सीजन से यूपी योद्धा की टीम में शामिल हैं। तीसरे सीजन में सबसे ज्यादा 10 सुपर रेड करने वाले परदीप ने पांचवें सीजन के 26 मैचों में 18 सुपर रेड करके चौंका दिया था। पांचवें सीजन में ही परदीप ने एक रेड में 8 और एक मैच में 34 पॉइंट लेकर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था। सातवें और आठवें सीजन में भी परदीप ने सबसे ज्यादा सुपर रेड किये थे।