प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन (PKL 2022) खत्म हो चुका है। इस सीजन में कई टीमों के डिफेंडर ने शानदार प्रदर्शन किया और उनके प्रदर्शन की बदौलत टीमों ने मुकाबले जीते। इसी दौरान किसी मैच में टीम अगर ऑल आउट के कगार पर रहती है तो डिफेंडर सुपर टैकल करके टीम को बचाते हैं।
सुपर टैकल वैसा टैकल होता है जिसमें रेड के दौरान तीन या उससे कम डिफेंडर मैट पर हो और उस रेड में रेडर बाहर हो जाए। PKL 2022 में दो खिलाड़ियों ने 10-10 सुपर टैकल किये, वहीं बात अगर सभी सीजन की मिलाकर करें तो अभी तक तीन खिलाड़ियों ने 30 या उससे ज्यादा बार सुपर टैकल किया है।
आइये नज़र डालते हैं 3 खिलाड़ियों पर जिन्होंने PKL में 30 या उससे ज्यादा सुपर टैकल किये हैं:
# संदीप नरवाल - 30
![संदीप नरवाल](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/2de87-16695308466306-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 में यूपी योद्धा की टीम में शामिल अनुभवी संदीप नरवाल ने 156 मैचों में 30 सुपर टैकल किये हैं। संदीप के नाम प्रो कबड्डी लीग में 18 हाई 5 की मदद से अभी तक 360 टैकल पॉइंट हैं। PKL के पहले तीन सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए खेलने वाले संदीप चौथे सीजन में तेलुगु टाइटंस का हिस्सा बने। इसके बाद वह पांचवें और छठे सीजन में पुनेरी पलटन, सातवें सीजन में यू मुंबा और आठवें सीजन में चैंपियन दबंग दिल्ली का हिस्सा रहे।
# परवेश भैंसवाल - 31
![परवेश भैंसवाल](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/cacb4-16695308226877-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 में तेलुगु टाइटंस की तरफ से खेलने वाले परवेश भैंसवाल ने 122 मैचों में 31 बार सुपर टैकल किया है। परवेश के नाम प्रो कबड्डी लीग में 19 हाई 5 की मदद से 302 टैकल पॉइंट हैं। परवेश ने PKL के चौथे सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए डेब्यू किया था। उसके बाद पांचवें से आठवें सीजन तक वह गुजरात जायंट्स का हिस्सा थे। नौवें सीजन में परवेश ने सबसे ज्यादा 10 सुपर टैकल किये।
# विशाल भारद्वाज - 31
![विशाल भारद्वाज](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/479db-16695308657149-1920.jpg 1920w)
PKL 2022 में तेलुगु टाइटंस की टीम में शामिल विशाल भारद्वाज ने 99 मैचों में सबसे ज्यादा 31 सुपर टैकल किये हैं। विशाल ने प्रो कबड्डी लीग में 19 हाई 5 की मदद से अभी तक 288 टैकल पॉइंट हासिल किये हैं। नौवें सीजन में विशाल के नाम 7 सुपर टैकल रहे। PKL के चौथे सीजन में तेलुगु टाइटंस के लिए डेब्यू करने वाले विशाल सातवें सीजन तक वहीं रहे। आठवें सीजन में उन्हें पुनेरी पलटन ने टीम में शामिल किया, लेकिन नौवें सीजन में वह फिर से तेलुगु टाइटंस की टीम में वापस लौटे।