# यू मुंबा
![यू मुंबा - प्रो कबड्डी लीग](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/1d0b2-16445039101528-1920.jpg 1920w)
प्रो कबड्डी लीग के दूसरे सीजन की विजेता यू मुंबा ने भी पिछले कुछ सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहे हैं। PKL में अभी तक यू मुंबा ने 17 मैचों में 6 जीत हासिल की है और फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं, लेकिन आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन से वह प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।
PKL 6 में यू मुंबा जोन ए में दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन एलिमिनेटर में उन्हें यूपी योद्धा ने हराया था। PKL 7 में यू मुंबा लीग स्टेज में चौथे स्थान पर रही थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें बंगाल वॉरियर्स ने हराया।
# यूपी योद्धा
![यूपी योद्धा - प्रो कबड्डी लीग](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dca09-16445039313643-1920.jpg 1920w)
यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में अपना डेब्यू किया और लगातार तीन सीजन में उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई और PKL 8 में भी उनके टॉप 6 में बने रहने की संभावनाएं हैं। आठवें सीजन में अभी तक यूपी योद्धा ने 18 मैचों में 7 जीत हासिल की है और पांचवें स्थान पर हैं।
PKL 6 में यूपी योद्धा जोन बी में तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन लगातार दो एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वॉलिफायर में उन्हें गुजरात जायंट्स ने हराया। PKL 7 के लीग स्टेज में यूपी योद्धा तीसरे स्थान पर रही थी और एलिमिनेटर में उन्हें बेंगलुरु बुल्स ने हराया था।