Pro Kabaddi League के पहले सीजन में खेलने वाले 6 रेडर जो PKL 2022 में भी खेल रहे हैं 

Pro Kabaddi League के पहले सीजन में खेलने वाले रेडर जो PKL 2022 में भी खेल रहे हैं
Pro Kabaddi League के पहले सीजन में खेलने वाले रेडर जो PKL 2022 में भी खेल रहे हैं

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) की शुरुआत 2014 में हुई और फिलहाल नौवां सीजन खेला जा रहा है। PKL के इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिले हैं जिन्होंने अपने रेडिंग से यादगार प्रदर्शन किया है। हालाँकि कुछ रेडर ऐसे भी हैं जो हर सीजन में खेलते हुए दिखे हैं और अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ad

अगर बात करें PKL 2022 की तो अभी तक दो खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन और बेंगलुरु बुल्स के भरत शामिल हैं।

आइये नज़र डालते हैं 6 ऐसे रेडर पर, जो Pro Kabaddi League के पहले सीजन में भी खेले थे और PKL 2022 में भी खेल रहे हैं:

# राहुल चौधरी

Ad

PKL 2022 में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से खेल रहे राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के दिग्गज रेडर में शुमार हैं। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में राहुल चौधरी तेलुगु टाइटंस का हिस्सा थे और 14 मैचों में उन्होंने 151 पॉइंट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

# मनिंदर सिंह

Ad

PKL 2022 में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा थे। बंगाल वॉरियर्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मनिंदर ने पहले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 मैचों में 130 रेड पॉइंट लिए थे।

# सुकेश हेगड़े

Ad

PKL 2022 में पटना पाइरेट्स की तरफ से खेल रहे सुकेश हेगड़े पहले सीजन में तेलुगु टाइटंस की टीम का हिस्सा थे। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में सुकेश हेगड़े ने 14 मैचों में 79 रेड पॉइंट हासिल किये थे।

# महेंद्र गणेश राजपूत

Ad

PKL 2022 में गुजरात जायंट्स टीम की तरफ से खेल रहे महेंद्र गणेश राजपूत पहले सीजन में बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा थे। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में महेंद्र ने हालाँकि सिर्फ 8 मैच ही खेले थे, जिसमें उनके नाम 21 रेड पॉइंट थे।

# प्रशांत कुमार राय

Ad

PKL 2022 में गुजरात जायंट्स की तरफ से खेल रहे प्रशांत कुमार राय भी पहले सीजन में खेले थे। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में प्रशांत तेलुगु टाइटंस की टीम का हिस्सा थे। हालाँकि उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 5 रेड पॉइंट थे। पिछले सीजन पटना पाइरेट्स की टीम की कप्तानी करने वाले प्रशांत कुमार राय मौजूदा सीजन में भी गुजरात जायंट्स के लिए एक मैच में कप्तान रहे थे।

# चंद्रन रंजीत

PKL 2022 में चंद्रन रंजीत गुजरात जायंट्स के कप्तान हैं। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में चंद्रन रंजीत ने तेलुगु टाइटंस की तरफ से 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 रेड पॉइंट हासिल किये थे।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications