Pro Kabaddi League के आठवें सीजन की नीलामी के दूसरे दिन खरीदे जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को पूरी लिस्ट 

Pro Kabaddi League, PKL की नीलामी के दूसरे दिन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को मिली नई टीम
Pro Kabaddi League, PKL की नीलामी के दूसरे दिन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को मिली नई टीम

प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के आठवें सीजन की नीलामी का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। कुल मिलाकर दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ी और A कैटेगरी के घरेलू खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन हुआ। विदेशी और भारतीय खिलाड़ी मिलाकर 43 खिलाड़ियों को खरीददार मिले। इसमें 22 विदेशी और 21 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं।

परदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई दो ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें नीलामी में एक करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदा गया। परदीप नरवाल तो PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं और साथ ही में वो आठवें सीजन में नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Pro Kabaddi League, PKL के आठवें सीजन की नीलामी के दूसरे दिन बिकने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों पर नजर:

1- दीपक निवास हूडा (ऑलराउंडर) - 55 लाख रुपये में जयपुर पिंक पैंथर्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

2- रोहित गुलिया (ऑलराउंडर) - 83 लाख रुपये में हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा।

3- रविंदर पहल (डिफेंडर) - 74 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।

4- विशाल भारद्वाज (डिफेंडर) - 60 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

5- बलदेव सिंह (डिफेंडर) - 60 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

6- सुरेंदर सिंह (डिफेंडर) - 55 लाख रुपये में तेलुगु टाइटंस ने खरीदा।

7- संदीप कुमार ढुल (डिफेंडर) - 45 लाख रुपये में जयपुर पिंक पैंथर्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

8- सुरजीत सिंह (डिफेंडर) - 75 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने खरीदा।

9- महेंदर सिंह (डिफेंडर) - 50 लाख रुपये में बेंगलुरु बुल्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

10 - के प्रपंजन (रेडर) - 71 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने खरीदा।

11- सिद्धार्थ देसाई (रेडर) - एक करोड़ 30 लाख रुपये में तेलुगु टाइटंस ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

12- राहुल चौधरी (रेडर) - 40 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

13- परदीप नरवाल (रेडर) - 1 करोड़ 65 लाख रुपये में यूपी योद्धा ने खरीदा।

14- मंजीत (रेडर) - 92 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने खरीदा।

15- रोहित कुमार (रेडर) - 36 लाख रुपये में तेलुगु टाइटंस ने खरीदा।

16- चंद्रन रंजीत (रेडर) - 80 लाख रुपये में बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा।

17- प्रशांत कुमार राय (रेडर) - 55 लाख रुपये में पटना पाइरेट्स ने खरीदा।

18- सचिन (रेडर) - 84 लाख रुपये में पटना पाइरेट्स ने खरीदा।

19- श्रीकांत जाधव (रेडर) - 72 लाख रुपये में यूपी योद्धा ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

20 - विकास जगलान (ऑलराउंडर) - 20 लाख रुपये में हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा।

21 - संदीप नरवाल (ऑलराउंडर) - 60 लाख रुपये में दबंग दिल्ली ने खरीदा।

Quick Links