Pro Kabaddi League: PKL 8 में इस हफ्ते होने वाले सभी मैचों की लिस्ट (2 जनवरी - 8 जनवरी 2022)

PKL 8 में इस हफ्ते कई जबरदस्त मुकाबले होने वाले हैं (Photo: Pro Kabaddi League)
PKL 8 में इस हफ्ते कई जबरदस्त मुकाबले होने वाले हैं (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के इस हफ्ते का अंत काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ। पीकेएल (PKL 8) में 1 जनवरी को तीन मुकाबले खेले गए थे और यह तीनों ही मुकाबले टाई हुए। 1 जनवरी 2022 तक हुए मैचों के बाद अंक तालिका में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) की टीम 21 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) की टीम 5 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं।

Ad

PKL 8 के एक और जबरदस्त हफ्ते की शुरुआत होने वाली है। आने वाले हफ्ते में कई धमाकेदार मुकाबले होने वाले हैं। 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक कुल मिलाकर 15 मुकाबले खेले जाने वाले हैं। 7 जनवरी तक डेली 2-2 मुकाबले खेले जाने वाले हैं और 8 जनवरी को तीन मुकाबले (ट्रिपल हेडर) खेले जाएंगे।

पुनेरी पलटन, हरियाणा स्टीलर्स, तेलुगु टाइटंस जैसी टीमों के लिए यह हफ्ता काफी ज्यादा अहम होगा और उनकी नजर जीत की लय हासिल करने पर होगी। दूसरी तरफ दबंग दिल्ली, बेंगलुरु बुल्स की कोशिश टॉप पर अपनी स्थिति को मजबूत करने पर होगी।

आइए नजर डालते हैं PKL 8 में इस हफ्ते कौन से मुकाबले होने वाले हैं?

2 जनवरी 2022

गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स (शाम 7:30 बजे)

पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स (रात 8:30 बजे)

3 जनवरी 2022

बंगाल वॉरियर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स (शाम 7:30 बजे)

तेलुगु टाइटंस vs पटना पाइरेट्स (रात 8:30 बजे)

4 जनवरी 2022

हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा (शाम 7:30 बजे)

यूपी योद्धा vs तमिल थलाइवाज (रात 8:30 बजे)

5 जनवरी 2022

पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स (शाम 7:30 बजे)

दबंग दिल्ली vs तेलुगु टाइटंस (रात 8:30 बजे)

6 जनवरी 2022

पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज (शाम 7:30 बजे)

बेंगलुरु बुल्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स (रात 8:30 बजे)

7 जनवरी 2022

बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स (शाम 7:30 बजे)

जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन (रात 8:30 बजे)

8 जनवरी 2022

यूपी योद्धा vs दबंग दिल्ली (शाम 7:30 बजे)

यू मुंबा vs तेलुगु टाइटंस (रात 8:30 बजे)

गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स (रात 9:30 बजे)

नोट - PKL 8 के सभी मुकाबले बेंगलुरु के शेरटन ग्रांड वाइटफील्ड होटल और कंवेंशन सेंटर में खेले जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications