Pro Kabaddi League 2023-24: PKL 10 Points Table (अंक तालिका)

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi League 10वां सीजन पॉइंट्स टेबल (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) का 10वां सीजन (PKL 10) काफी ऐतिहासिक होने वाला है। लीग स्टेज के मुकाबले दो दिसंबर 2023 से लेकर 21 फरवरी 2024 तक खेले जाने वाले हैं। इस बीच कई सालों और दो सीजन बाद पहली बार PKL मैचों का आयोजन 12 अलग शहरों में होने वाला है।

Ad

आपको बता दें कि अहमदाबाद, बैंगलोर, पुणे, चेन्नई, नोएडा, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, पटना, दिल्ली, कोलकाता और पंचकुला में Pro Kabaddi 2023 के लीग स्टेज मैचों का आयोजन किया जाएगा।

हर मैच जीतने वाली टीम को 5 अंक मिलते हैं। हारने वाली टीम अगर हार के अंतर को 7 या उससे कम रखती है, तो उन्हें भी एक अंक मिलता है। इसके अलावा मुकाबला टाई होने की स्थिति में दोनों टीमों को 3-3 अंक मिलते हैं। अंक तालिका में टॉप 6 में रहने वाली टीमें सीधे प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

Pro Kabaddi 2023-24: PKL 10 पॉइंट्स टेबल (अंक तालिका)

1) पुनेरी पलटन (Q): (मैच - 22, जीत - 17, हार - 2, टाई - 3, पॉइंट्स - 96)

2) जयपुर पिंक पैंथर्स (Q): (मैच - 22, जीत - 16, हार - 3, टाई - 3, पॉइंट्स - 92)

3) दबंग दिल्ली केसी (Q): (मैच - 22, जीत - 13, हार - 6, टाई - 3, पॉइंट्स - 79)

4) गुजरात जायंट्स (Q): (मैच - 22, जीत - 13, हार - 9, टाई - 0, पॉइंट्स - 70)

5) हरियाणा स्टीलर्स (Q) : (मैच - 22, जीत - 13, हार - 8, टाई - 1, पॉइंट्स - 70)

6) पटना पाइरेट्स (Q): (मैच - 22, जीत - 11, हार - 8, टाई - 3, पॉइंट्स - 69)

7) बंगाल वॉरियर्स (E) : (मैच - 22, जीत - 9, हार - 10, टाई - 2, पॉइंट्स - 55)

8) बेंगलुरु बुल्स (E): (मैच - 22, जीत - 8, हार - 12, टाई - 2, पॉइंट्स - 53)

9) तमिल थलाइवाज (E) : (मैच - 22, जीत - 9, हार - 13, टाई - 0, पॉइंट्स - 51)

10) यू मुंबा (E): (मैच - 22, जीत - 6, हार - 13, टाई - 3, पॉइंट्स - 45)

Ad

11) यूपी योद्धाज (E): (मैच - 22, जीत - 4, हार - 17, टाई - 1, पॉइंट्स - 31)

12) तेलुगु टाइटंस (E): (मैच - 22, जीत - 2, हार - 19, टाई - 1, पॉइंट्स - 21)

अभी तक पटना पाइरेट्स सबसे ज्यादा तीन बार Pro Kabaddi League चैंपियन बनी है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार PKL ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली केसी एक-एक बार PKL चैंपियन बनी हैं। दूसरे लेग के साथ हर लेग की शुरुआत शुक्रवार को होगी और इसके साथ ही गुरुवार का दिन रेस्ट डे होने वाला है। इस साल देखना दिलचस्प होगा कि कोई नया चैंपियन देखने को मिलता है या कोई पुरानी टीम ही एक बार फिर खिताबी जीत दर्ज करती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications