Senior National Kabaddi Championships 2017-18: तीसरे दिन के परिणामों पर एक नजर

65वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन हैदराबाद के गच्चीबाउली स्टेडियम में पुरुष कबड्डी में 18 मुकाबले खेले गए। पहला दौर तीसरे दिन के पहले दौर में महाराष्ट्रा ने गुजरात को 58-20 से हराकर प्रतियोगिता की दूसरी जीत हासिल की। दूसरे मैच में रेलवे ने आंध्रप्रदेश के खिलाफ 45-15 से मुकाबला जीता। तीसरे मैच में परदीप नरवाल की टीम उत्तराखंड ने पंजाब को 51-23 से मात दी। इस दौर के आखिरी मैच में राजस्थान ने 45-23 से झारखण्ड के खिलाफ आसानी के साथ मुकाबला जीत लिया। महाराष्ट्रा 58-20 गुजरात, रेलवे 45-15 आंध्रप्रदेश उत्तराखंड 51-23 पंजाब, राजस्थान 45-23 झारखण्ड दूसरा दौर दूसरे दौर में बिहार ने तमिलनाडु को 39-27 से पटखनी देकर सभी को चौंका दिया, तो अजय ठाकुर की हिमाचल प्रदेश टीम ने बी.एस.एन.एल. के खिलाफ 44-18 से अपना मुकाबला जीता। इसके बाद ओडिशा ने असम के खिलाफ 49-39 से जीत हासिल की और इस दौर के आखिरी में गुजरात ने पोंडिचेरी के खिलाफ मुकाबला 44-37 से अपने नाम किया। बिहार 39-27 तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश 44-18 बी.एस.एन.एल. ओडिशा 49-39 असम, गुजरात 44-37 पोंडिचेरी तीसरा दौर तीसरे दिन का तीसरा दौर शाम को शुरू हुआ, जहाँ पहले मैच में आंध्रप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को करीबी मुकाबले में 44-43 से हर दिया, तो पंजाब ने आसानी के साथ त्रिपुरा के खिलाफ 60-15 से जीत प्राप्त की। इसके बाद बी.एस.एन.एल. ने लगातार दो हार के बाद मणिपुर के खिलाफ 41-34 से मुकाबला जीता। इस दौर के आखिरी मुकाबले में बिहार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ को रोमांचक मैच में 45-43 से हरा दिया। आंध्रप्रदेश 44-43 छत्तीसगढ़, पंजाब 60-15 त्रिपुरा बी.एस.एन.एल. 41-34 मणिपुर, बिहार 45-43 चंडीगढ़ चौथा दौर चौथे दौर की शुरुआत हरियाणा की शानदार जीत के साथ हुई। सुरेंदर नाडा और मंजीत छिल्लर की टीम हरियाणा ने असम की खिलाफ 47-26 से जीत हासिल की। इसके बाद महाराष्ट्रा ने अपनी जीत की लय को बरक़रार रखा और पोंडिचेरी के खिलाफ 48-23 से जीत प्राप्त की। तीसरे मैच में परदीप नरवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड ने त्रिपुरा को 33-6 से एकतरफा हरा दिया। जबकि रेलवे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 46-15 से जीत हासिल की। हरियाणा 47-26 असम, महाराष्ट्रा 48-23 पोंडिचेरी उत्तराखंड 33-6 त्रिपुरा, रेलवे 46-15 छत्तीसगढ़ पांचवा दौर तीसरे दिन के आखिरी दौर में दो मुकाबले खेले गए, जिसमें अजय ठाकुर की घरेलू टीम हिमाचल ने मणिपुर को 46-33 से मात दी, तो आखिरी मैच में तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को 44-26 से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश 46-33 मणिपुर तमिलनाडु 44-26 चंडीगढ़।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications