Ad
मैच खेले | जीते | हारे | टाई | जीत % |
16 | 12 | 2 | 2 | 75% |
यू मुम्बा PKL के इतिहास की अपने घर में सबसे क़ामयाब टीम है, इस सीज़न से पहले तो मुम्बा का अपने घर में 100 % रिकॉर्ड था। लेकिन इस सीज़न में अपने घर में दो दिन में दो हार झेलने के बाद होम लेग का जीत प्रतिशत भी 100 से 75 हो गया और टीम पहली बार सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना पाई। सीज़न-1 में अपने घर में इस टीम को 3 में जीत मिली, सीज़न-2 में मुम्बा ने 4 में 4 जीत हासिल की। तीसरे सीज़न में भी इस टीम ने 4 में 4 जीत दर्ज करते हुए सेमीफ़ाइनल में एंट्री ली और फिर फ़ाइनल में भी पहुंची। लेकिन इस सीज़न में घर में हुई ग़लतियों की वजह से मुम्बा अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई, जिसे सीज़न-5 में मुम्बा ज़रूर दुरूस्त करना चाहेगी।
Edited by Staff Editor