Pro Kabaddi 2017: यू-मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को 38-32 से हराया

प्रो कबड्डी लीग में जोन 'A' के 53वें मुकाबले में यू-मुम्बा ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टीलर्स को 38-32 से हरा दिया। यू-मुम्बा के लिए अनूप कुमार ने सर्वाधिक ने 8 अंक रेडिंग में जुटाए, वहीँ डिफेन्स में कुलदीप यादव ने 6 अंक हासिल किये। हरियाणा के लिए विकास कंडोला सबसे सफल रेडर रहे, उन्होंने मैच में 9 अंक अर्जित किये। इसके अलावा वजीर सिंह ने भी 7 अंक जुटाए। इस जीत के बाद यू-मुम्बा का अंक तालिका में भी कद बढ़ा है। इस टीम के 10 मैचों में 4 जीत के साथ अब 24 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। हरियाणा की टीम इस मैच में एक अंक प्राप्त करके 23 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। इससे पहले मुंबई में बारिश रुकने के बाद यू-मुम्बा ने टॉस जीतकर कोर्ट का चयन किया। हरियाणा ने पहली रेड जरुर की लेकिन शुरुआत यू-मुम्बा के नाम रही। पहले हाफ में स्कोर 20-15 रहा और मुम्बा 5 अंक आगे रही। इस दौरान हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने सबसे अधिक 8 पॉइंट जुटाए। काशिलिंग अडगे ने यू-मुम्बा की तरफ से अच्छा कार्य किया। हरियाणा के डिफेन्स ने इस दौरान महज 2 अंक अर्जित किये। दूसरे हाफ में यू-मुम्बा ने तेजी से आक्रमण करते हुए जरुरी बढ़त कायम रखी और मेहमान टीम को कोई मौका नहीं दिया। हरियाणा के स्टार रेडर विकास कंडोला इस दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए, यही वजह रही कि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 9 अंक प्राप्त किये।मुंबई लेग में यू-मुम्बा ने यह पहली जीत दर्ज की है। लेग के आखिरी दिन मेजबान टीम का मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा जिन्होंने मुंबई लेग के पहले दिन यू-मुम्बा को पटखनी दी थी।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications