Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 3 Highlights: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, शूटिंग और तीरंदाजी में मिली हार; जानें पूरे दिन क्या-क्या हुआ

Paris Olympics Day 3 Highlights: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, शूटिंग और तीरंदाजी में मिली हार; जानें पूरे दिन क्या-क्या हुआ

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 30, 2024 10:28 IST

Paris Olympics Day 3 Highlights: पेरिस ओलंपिक 2024 में तीसरे दिन शूटिंग में एक नहीं दो बार भारत की मेडल जीतने की उम्मीदें टूटी। रमिया जिंदल और अर्जुन बाबूता ने शूटिंग में निराश किया।

topic-thumbnail

10:28 (IST)30 JUL 2024

आज के दिन का् भारत के हिसाब से अंत हो चुका है। पूरे दिन की कवरेज में जुड़ने के लिए सभी का शुक्रिया । अब कल फिर नए दिन में नई कवरेज और नए खेलों के साथ दोबारा होगी मुलाकात।

01:11 (IST)30 JUL 2024

मनिका बत्रा ने रचा इतिहास

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए वुमेन सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली है। उन्होंने फ्रांस की प्रीतिका पावडे को 4–0 से हराकर इतिहास रचा। इससे पहले सिंगल्स ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 में कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा या पहुंची थी।

01:03 (IST)30 JUL 2024

मनिका बत्रा 3–0 से आगे

मनिका बत्रा ने तीसरा सेट भी 11–9 से अपने नाम किया। बस एक सेट और जीतकर मनिका मुकाबला अपने नाम कर सकती हैं।

00:51 (IST)30 JUL 2024

मनिका बत्रा ने फ्रांस की प्रीतिका पावडे के खिलाफ शानदार बढ़त बना ली है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में पहले गेम 11–9 और दूसरा 11–6 से जीता।

00:33 (IST)30 JUL 2024

श्रीजा अकुला का मुकाबला अब 31 जुलाई को होगा। वहीं आज देर रात 12.30 बजे से वूमेंस टेबल टेनिस के राउंड ऑफ 32 में मनिका बत्रा चुनौती पेश करेंगी। 

22:09 (IST)29 JUL 2024

भारतीय समय के मुताबिक रात 11.30 बजे शुरू होगा श्रीजा अकुला का मैच।

22:07 (IST)29 JUL 2024

श्रीजा अकुला के मुकाबले का इंतजार

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में कुछ ही देर में उतरेंगी। पहला मैच उन्होंने क्रिस्टीना कॉलबर्ग के खिलाफ बेहद आसानी से जीत लिया था।

19:09 (IST)29 JUL 2024

तीसरा दिन भारत के लिए नहीं रहा खास

पेरिस ओलंपिक में तीसरा दिन भारत के लिए खास नहीं रहा है। शूटिंग में दो जगह से निराशा मिली तो तीरंदाजी मेंस टीम ने भी निराश किया। मिक्सड टीम शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए स्थान पक्का किया।

18:57 (IST)29 JUL 2024

महिलाओं के बाद पुरुष तीरंदाजों ने किया निराश

भारतीय मेन्स आर्चरी टीम को टर्की के खिलाफ 2–6 से हार का सामना करना पड़ा। चार सेट में से तीन सेट भारतीय तीरंदाजों ने गंवा दिए।

18:51 (IST)29 JUL 2024

तीसरा सेट भारत ने जीता

भारतीय टीम ने तीसरा सेट 55–54 से जीता और टर्की के खिलाफ वापसी की। अब स्कोर 2–4 है। एक सेट जीतने पर 2 अंक मिलते हैं।

18:43 (IST)29 JUL 2024

पुरुष आर्चरी का क्वार्टरफाइनल शुरू

भारतीय टीम ने की निराशाजनक शुरुआत। पहले दोनों सेट गंवाए। 0–4 से पीछे।

18:34 (IST)29 JUL 2024

लक्ष्य सेन की लगातार दूसरी जीत

बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने दूसरे मुकाबले में बेलारूस के जूलियन कर्रागी को 21–19, 21–14 से सीधे गेम में हराया।

18:31 (IST)29 JUL 2024

हॉकी का मुकाबला ड्रॉ

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद, अर्जेंटीना के खिलाफ 1–1 से खेला ड्रॉ।

16:00 (IST)29 JUL 2024

भारत को 10 मीटर एयर राइफल के मेंस और वुमेंस दोनों ही इवेंट्स में निराशा हाथ लगी। रमिता जिंदल और अर्जुन बबूता दोनों ही मेडल नहीं जीत पाए।

15:57 (IST)29 JUL 2024

अर्जुन बबूता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

15:57 (IST)29 JUL 2024

अर्जुन बबूता मेडल नहीं जीत पाए। उन्होंने 9.5 का शॉट लगाया और इसी वजह से एलिमिनेट हो गए।

15:48 (IST)29 JUL 2024

 अर्जुन बबूता अब दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

15:45 (IST)29 JUL 2024

अर्जुन बबूता लगातार दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। हालांकि उन्हें लगातार बेहतर शूटिंग करनी होगी और तभी वो अपनी पोजिशन को बरकरार रख पाएंगे।

15:39 (IST)29 JUL 2024

अर्जुन बबूता अभी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

15:38 (IST)29 JUL 2024

अर्जुन बबूता इस वक्त पदक जीतने की रेस में मजबूती से बने हुए हैं।

15:34 (IST)29 JUL 2024

अर्जुन बबूता इस वक्त चौथे स्थान पर चल रहे हैं। उनका पहला शॉट काफी अच्छा रहा था।

15:27 (IST)29 JUL 2024

मेंस 10 मीटर एयर राइफल में अर्जुन बबूता का फाइनल मुकाबला शुरु हो गया है। उनसे भारत को शूटिंग में दूसरे मेडल की उम्मीद रहेगी।


 

15:08 (IST)29 JUL 2024

मेंस 10 मीटर एयर राइफल में अर्जुन बबूता थोड़ी देर में मुकाबला करेंगे। उनसे भारत को शूटिंग में दूसरे मेडल की उम्मीद रहेगी।

13:33 (IST)29 JUL 2024

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक की दावेदारी पेश की है। यह जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल जीत सकती है।

13:19 (IST)29 JUL 2024

रमिता जिंदल सातवें स्थान पर रहीं।

13:18 (IST)29 JUL 2024

रमिता जिंदल एलिमिनेट हो गई हैं और उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया है।

13:13 (IST)29 JUL 2024

रमिता जिंदल छठे पायदान पर अब आ गई हैं।

13:09 (IST)29 JUL 2024

रमिता जिंदल सातवें पायदान पर खिसक गई हैं।

13:04 (IST)29 JUL 2024

5 शॉट के बाद रमिता जिंदल टॉप-4 में बनी हुई हैं।

12:55 (IST)29 JUL 2024

वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल इवेंट शुरु हो गया है। भारत की रमिता जिंदल मेडल के लिए इस फाइनल मुकाबले में हिस्सा ले रही हैं। उनसे शूटिंग में दूसरे मेडल की आस रहेगी।

12:29 (IST)29 JUL 2024

शूटिंग में भारत का मेडल इवेंट 1 बजे से है। रमिता जिंदल वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल खेलेंगी। उनसे पदक की पूरी आस रहेगी।

11:54 (IST)29 JUL 2024

टेनिस में खत्म हुई भारतीय चुनौती। रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी को मिली हार। पेरिस ओलंपिक 2024 से हुए बाहर।

10:54 (IST)29 JUL 2024

बैडमिंटन के मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी का मैच कैंसिल हो गया है। जर्मनी की जिस जोड़ी के साथ चिराग और रेड्डी का मैच था, वो जोड़ी इंजरी की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएगी और इसी वजह से इस मैच को रद्द करना पड़ा है।

10:49 (IST)29 JUL 2024

आज भारतीय हॉकी टीम का भी मैच है। टीम इंडिया का सामना आज अर्जेंटीना से होगा।

09:52 (IST)29 JUL 2024

 
12:00 PM

बैडमिंटन - मेंस डबल्स (सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी)।

12:45 PM

शूटिंग - मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालीफिकेशन

सरबजोत सिंह और मनु भाकर, अर्जुन सिंह और रिदम सांगवान।

12:50 PM

बैडमिंटन - वुमेंस डबल्स (अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो)।

1:00 PM

शूटिंग - वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (रमिता जिंदल)।

शूटिंग - मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन (पृथ्वीराज टोंडिमन)।

3:30 PM

शूटिंग - मेंस 10 मीटर एयर राइफल (अर्जुन बबूता)।

टेनिस - मेंस डबल्स सेकेंड राउंड (रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी)।

4:15 PM

हॉकी - इंडिया vs अर्जेंटीना

5:30 PM

बैडमिंटन - मेंस सिंगल्स (लक्ष्य सेन)।

6:31 PM

आर्चरी - मेंस टीम क्वार्टरफाइनल (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव)।

7:17 PM

आर्चरी - मेंस टीम सेमीफाइनल (क्वालीफाई करने पर)।

8:18 PM

आर्चरी - मेंस टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच (क्वालीफाई करने पर)।

8:41 PM

आर्चरी - मेंस टीम गोल्ड मेडल मैच (क्वालीफाई करने पर)।

11:30 PM

टेबल टेनिस - वुमेंस सिंगल्स (श्रीजा अकुला)। 

09:51 (IST)29 JUL 2024

 
29 जुलाई को भी भारत को शूटिंग से ही दो और मेडल की आस है। रमिता जिंदल वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल खेलेंगी। जबकि अर्जुन बबूता मेंस 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल खेलेंगे। ऐसे में भारत को शूटिंग में और भी मेडल मिल सकते हैं। सोमवार को एक बार फिर से मनु भाकर भी एक्शन में दिखाई देंगी। 

09:41 (IST)29 JUL 2024

नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now