Create
  • Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2024 (PKL 11)
  • तेलुगु टाइटंस (37) vs दबंग दिल्ली केसी (Highlights) PKL 2024 (18वां मैच), 26 अक्टूबर 2024: दबंग दिल्ली केसी की जीत, तेलुगु टाइटंस को फिर मिली हार, पवन-नवीन-आशु का सुपर 10

तेलुगु टाइटंस (37) vs दबंग दिल्ली केसी (Highlights) PKL 2024 (18वां मैच), 26 अक्टूबर 2024: दबंग दिल्ली केसी की जीत, तेलुगु टाइटंस को फिर मिली हार, पवन-नवीन-आशु का सुपर 10

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 26, 2024 22:07 IST

तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी, नवीन कुमार और पवन सेहरावत की होगी जंग। PKL 2024 के 18वें मैच के लाइव स्कोर को फॉलो करें:

topic-thumbnail

22:07 (IST)26 OCT 2024

दबंग दिल्ली केसी ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है। इस दौरान दबंग दिल्ली केसी ने 4 पॉइंट के अंतर से तेलुगु टाइटंस को शिकस्त दी। मुकाबले में पवन सेहरावत, नवीन कुमार और आशु मलिक ने सुपर-10 लगाया। साथ ही हाई-फ्लायर पवन सेहरावत ने मैच में सर्वाधिक 18 पॉइंट अपने नाम किए। वहीं, नवीन और आशु ने संयुक्त रूप से 15-15 पॉइंट हासिल किए।

तेलुगु टाइटंस (37) vs (41) दबंग दिल्ली केसी (फुल टाइम)

22:05 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु के लिए पवन ने सफल रेड लगाते हुए बृजेंद्र को आउट किया। दिल्ली के लिए आशु ने डू-ऑर-डाई रेड में सफलता हासिल करते हुए सागर और अंकित को आउट किया। इसी के साथ दिल्ली ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। तेलुगु के लिए पवन ने सफल मल्टी पॉइंट रेड लगाते हुए आशीष और नितिन को आउट किया।

तेलुगु टाइटंस (37) vs (41) दबंग दिल्ली केसी (40वां मिनट)

22:02 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए नवीन कुमार की खाली रेड। तेलुगु के लिए पवन ने सफल रेड लगाते हुए योगेश को आउट किया। दिल्ली की ओर से आशु ने की खाली रेड। फिलहाल दबंग दिल्ली केसी ने टाइम आउट लिया है।

तेलुगु टाइटंस (34) vs (39) दबंग दिल्ली केसी (39वां मिनट)

22:00 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए आशु ने सफल रेड लगाते हुए पवन को आउट किया। तेलुगु के लिए आशीष नरवाल ने सफल रेड लगाते हुए बोनस और टच पॉइंट हासिल किया। दिल्ली की खाली रेड। तेलुगु की ओर से आशीष की असफल रेड और इसी के साथ तेलुगु मुकाबले में ऑलआउट हो गई है।

तेलुगु टाइटंस (31) vs (38) दबंग दिल्ली केसी (37वां मिनट)

21:57 (IST)26 OCT 2024

दबंग दिल्ली के लिए आशु ने सफल रेड लगाते हुए कृष्ण को आउट किया। इसी के साथ आशु ने एक और शानदार हैंड टच करते हुए सागर को आउट किया। इसके बाद आशीष ने बोनस और टच पॉइंट हासिल करते हुए तेलुगु के ऑलआउट को फिलहाल टाल दिया है और मैट पर पवन का रिवाइवल हो गया है।

तेलुगु टाइटंस (28) vs (33) दबंग दिल्ली केसी (35वां मिनट)

21:54 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए नवीन ने सफल हैंड टच करते हुए विजय को अपना शिकार बनाया। तेलुगु की ओर से खाली रेड। दिल्ली के लिए आशु की खाली रेड। तेलुगु की ओर से आशीष की खाली रेड। दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने एक और सफल टो टच करते हुए एक रेड पॉइंट हासिल किया। 

तेलुगु टाइटंस (25) vs (31) दबंग दिल्ली केसी (33वां मिनट)

21:47 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए नवीन ने सफल रेड पॉइंट हासिल करते हुए सागर को आउट किया। इस दौरान नवीन ने बोनस पॉइंट भी हासिल किया। इसी के साथ नवीन ने अपना सुपर-10 पूरा कर लिया है। तेलुगु के लिए पवन की असफल रेड और वह योगेश का शिकार बने। फिलहाल दूसरे हाफ में टाइम आउट लिया गया है।

नवीन कुमार ने मुकाबले में सुपर-10 लगाया।

तेलुगु टाइटंस (24) vs (29) दबंग दिल्ली केसी (30वां मिनट)

21:45 (IST)26 OCT 2024

दबंग दिल्ली के लिए आशु की खाली रेड। तेलुगु की ओर से पवन सेहरावत ने बोनस पॉइंट हासिल किया। दिल्ली के लिए नवीन ने सफल रेड लगाते हुए सागर का अपना शिकार बनाया। तेलुगु की ओर से पवन ने सफल रेड लगाते हुए नितिन को आउट किया।

तेलुगु टाइटंस (23) vs (25) दबंग दिल्ली केसी (27वां मिनट)

21:43 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु टाइटंस की ओर से चेतन की असफल रेड और वह नितिन का शिकार बने। इसी के साथ तेलुगु टाइटंस मुकाबले में ऑलआउट हो गए हैं। हालांकि, चेतन ने बोनस पॉइंट हासिल किया। 

तेलुगु टाइटंस (21) vs (24) दबंग दिल्ली केसी (25वां मिनट)

21:42 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु की ओर से आशीष की खाली रेड। दबंग दिल्ली केसी के लिए नवीन कुमार ने सफल रेड लगाते हुए इस बार पवन सेहरावत को अपना निशाना बनाया। तेलुगु के लिए आशीष की असफल रेड और वह बृजेंद्र का शिकार बने। दिल्ली के लिए आशु ने सफल रेड लगाते हुए अमित को आउट किया।

तेलुगु टाइटंस (20) vs (21) दबंग दिल्ली केसी (24वां मिनट)

21:39 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए आशु ने मल्टी पॉइंट रेड लगाते हुए विजय मलिक को आउट किया तथा एक बोनस पॉइंट हासिल किया। तेलुगु के लिए पवन की खाली रेड। दिल्ली की ओर से आशु मलिक ने एक और सफल रेड लगाते हुए अंकित को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ आशु मलिक ने भी अपना सुपर-10 पूरा कर लिया है।

आशु मलिक ने मुकाबले में सुपर-10 लगाया।

तेलुगु टाइटंस (20) vs (18) दबंग दिल्ली केसी (22वां मिनट)

21:32 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली की ओर से आशु ने सफल रेड लगाते हुए आशीष को आउट किया। तेलुगु के लिए पवन ने सफल रेड लगाते हुए नितिन को आउट किया। दिल्ली की ओर से आशु ने सफल रेड लगाते हुए अंकित को आउट किया। तेलुगु की ओर से पवन सेहरावत ने सफल रेड लगाते हुए आशीष को आउट किया। इसी के साथ पवन ने मुकाबले में अपना सुपर-10 पूरा कर लिया है। दिल्ली के लिए आशु ने सफल रेड लगाते हुए सागर को आउट किया। 

पवन सेहरावत ने मुकाबले में सुपर-10 लगाया।

तेलुगु टाइटंस (20) vs (15) दबंग दिल्ली केसी (हाफ टाइम)

21:30 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु के लिए पवन सेहरावत ने सफल मल्टी पॉइंट रेड लगाते हुए नवीन और आशीष को आउट किया। इसी के साथ मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी ऑलआउट हो गई है।

तेलुगु टाइटंस (17) vs (11) दबंग दिल्ली केसी (18वां मिनट)

21:29 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए डू-ऑर-डाई रेड में आशु का असफल प्रयास और उन्हें सागर ने अपना शिकार बनाया। तेलुगु के लिए विजय ने सफल रेड लगाते हुए विक्रांत को आउट किया। दिल्ली के लिए नवीन ने बोनस पॉइंट हासिल किया।

तेलुगु टाइटंस (13) vs (11) दबंग दिल्ली केसी (17वां मिनट)

21:27 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए नवीन ने सफल रेड लगाते हुए अंकित को आउट किया। तेलुगु के लिए आशीष की खाली रेड। दिल्ली की ओर से आशु मलिक की खाली रेड। तेलुगु के लिए विजय की खाली रेड। दिल्ली की ओर से आशु की एक और खाली रेड। तेलुगु के लिए डू-ऑर-डाई रेड में आशीष ने सफलता हासिल करते हुए योगेश को आउट किया।

तेलुगु टाइटंस (11) vs (10) दबंग दिल्ली केसी (15वां मिनट)

21:25 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए नवीन की खाली रेड। तेलुगु टाइटंस की ओर से विजय मलिक की खाली रेड। दबंग दिल्ली के लिए नवीन ने सफल रेड लगाते हुए इस बार पवन सेहरावत को अपना शिकार बनाया। तेलुगु की ओर से विजय की खाली रेड। दिल्ली के लिए नवीन की खाली रेड।
तेलुगु टाइटंस की ओर से डू-ऑर-डाई रेड में विजय मलिक ने सफलता हासिल करते हुए आशीष को आउट किया। 

तेलुगु टाइटंस (10) vs (9) दबंग दिल्ली केसी (13वां मिनट)

21:19 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए आशु की खाली रेड। तेलुगु की ओर से विजय की खाली रेड। दबंग दिल्ली के लिए नवीन ने सफल रेड लगाते हुए कृष्ण को आउट किया। तेलुगु की ओर से पवन सेहरावत ने एक और शानदार सुपर रेड लगाते हुए आशु मलिक और नितिन को आउट किया तथा एक बोनस पॉइंट अपने नाम किया। फिलहाल मुकाबले के पहले हाफ में टाइम आउट लिया गया है।

तेलुगु टाइटंस (9) vs (8) दबंग दिल्ली केसी (11वां मिनट)

21:16 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु के लिए पवन ने डू-ऑर-डाई रेड में सफलता हासिल करते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। दिल्ली के लिए आशु मलिक ने सफल रेड लगाते हुए अमित को आउट किया। तेलुगु की ओर से पवन ने शानदार सुपर रेड लगाते हुए योगेश और आशीष को आउट किया तथा एक बोनस पॉइंट हासिल किया।

तेलुगु टाइटंस (6) vs (7) दबंग दिल्ली केसी (8वां मिनट)

21:12 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु की ओर से पवन की खाली रेड। दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक की खाली रेड। तेलुगु टाइटंस की ओर से आशीष नरवाल की खाली रेड। दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने शानदार मल्टी पॉइंट रेड लगाते हुए अजीत और आशीष को आउट किया।  

तेलुगु टाइटंस (2) vs (6) दबंग दिल्ली केसी (6वां मिनट)

21:09 (IST)26 OCT 2024

दिल्ली के लिए नवीन ने सफल रेड लगाते हुए विजय को बाहर का रास्ता दिखाया। तेलुगु की ओर से आशीष ने डू-ऑर-डाई रेड में सफलता हासिल करते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। दिल्ली के लिए आशु मलिक ने एक और सफल रेड लगाते हुए सागर को आउट किया।

तेलुगु टाइटंस (2) vs (4) दबंग दिल्ली केसी (चौथा मिनट)

21:07 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु टाइटंस की ओर से पहली रेड में पवन सेहरावत का असफल प्रयास और उन्हें आशीष ने अपना शिकार बनाया। दबंग दिल्ली केसी के लिए आशु मलिक ने पहली सफल रेड लगाते हुए कृष्ण ढुल को आउट किया। तेलुगु की ओर से विजय की खाली रेड। दिल्ली के लिए आशु की असफल रेड और इस दौरान उन्हें सागर ने टैकल आउट किया। तेलुगु की ओर से पवन की खाली रेड।

तेलुगु टाइटंस (1) vs (2) दबंग दिल्ली केसी (दूसरा मिनट)

21:03 (IST)26 OCT 2024

दबंग दिल्ली केसी ने टॉस जीता। तेलुगु टाइटंस मुकाबले की पहली रेड करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कबड्डी कोर्ट में पहुंच चुके हैं।

20:25 (IST)26 OCT 2024

दोनों टीमों की स्टार्टिंग 7

तेलुगु टाइटंस: पवन सेहरावत, विजय मलिक, अंकित, कृष्ण, सागर, अजीत पवार और आशीष नरवाल।

दबंग दिल्ली केसी:
नवीन कुमार, आशू मलिक, योगेश, आशीष, नितिन, विक्रांत और आशीष। 

19:16 (IST)26 OCT 2024

तेलुगु टाइटंस ने तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है और अपने पिछले दोनों मैच वो हार चुके हैं। दबंग दिल्ली केसी ने दो में से सिर्फ एक मैच जीता है और वो भी अपना पिछला मैच हारे हैं। दोनों टीमों को जीत की सख्त जरूरत है। 

19:15 (IST)26 OCT 2024

नमस्कार, PKL 2024 के 18वें मैच की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। तेलुगु टाइटंस के सामने दबंग दिल्ली केसी की चुनौती होने वाली है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications