Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 12 जुलाई 2024: Bloodline ने दिखाया खतरनाक रूप, दोस्तों के बीच बढ़ी दरार, Roman Reigns के भाई का चौंकाने वाला ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 12 जुलाई 2024: Bloodline ने दिखाया खतरनाक रूप, दोस्तों के बीच बढ़ी दरार, Roman Reigns के भाई का चौंकाने वाला ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 13, 2024 07:37 IST

WWE SmackDown में ब्लडलाइन ने चैंपियन और दिग्गज को बनाया निशाना, मेगास्टार ने दी दुश्मन को धमकी

topic-thumbnail

07:37 (IST)13 JUL 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:37 (IST)13 JUL 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- टिफनी स्ट्रैटन, बेली और नाया जैक्स का सैगमेंट देखने को मिला। जब बेली पर टिफनी और नाया ने हमला किया, तो मीचीन उन्हें बचाने के लिए आईं। 
- नाया जैक्स ने मीचीन को हराया। मैच के बाद उन्होंने बेली की भी हालत खराब की। 
- बेर्टो और एंजल ने बैरन कॉर्बिन और अपोलो क्रूज़ को टैग टीम मैच में हराया। 
- एलए नाइट ने लोगन पॉल से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने और SummerSlam में लड़ने का दावा किया। 
- नेओमी ने ब्लेयर डेवनपोर्ट को हराया। 
- DIY ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। मैच के बाद जेकब फाटू ने थ्योरी और DIY की हालत खराब की। 
- सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स का कंफ्रंटेशन हुआ। बाद में ब्लडलाइन ने रोड्स और उन्हें बचाने आए रैंडी ऑर्टन की हालत खराब की। 

07:28 (IST)13 JUL 2024

जेकब फाटू ने रैंडी ऑर्टन पर डाइव लगाई। टोंगा ब्रदर्स उन्हें रिंगसाइड पर संभाल रहे हैं। रिंग में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू ने कोडी पर वार किया। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को रोप्स में फंसाया। टोंगा ब्रदर्स ने रैंडी पर स्टील स्टेप्स से हमला किया और जेकब ने उनपर लगातार तीन सुपरकिक्स लगाई। टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू ने रैंडी को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। रोप्स से बंधे हुए कोडी पर सोलो ने समोअन स्पाइक लगाया। जेकब ने सोलो को उला फाला पहनाया। ब्लडलाइन के सभी सदस्य मिलकर हाथ ऊपर करते हुए सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

07:25 (IST)13 JUL 2024

कोडी रोड्स: मैंने वो सबकुछ सुन लिया, जो आप बोल रहे थे। हम दोनों को एक ही चीज़ चाहिए। हमें निक एल्डिस से बात करनी होगी लेकिन आप इसे ऑफिशियल समझ सकते हैं। SummerSlam में हमारे बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा। अगर मैं कोई फैसला ले पाता, तो मैं SummerSlam का इंतजार नहीं करता। मैं अभी लड़ना चाहता हूं। 

ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स को घेर लिया। रोड्स एक-एक करके सभी पर पंच लगा रहे हैं। जेकब फाटू ने कोडी पर सुपरकिक और क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। रैंडी ऑर्टन का थीम सॉन्ग बजा। उन्होंने रिंगसाइड पर टोंगा ब्रदर्स की हालत खराब की और जेकब को रिंग के बाहर किया। ऑर्टन ने सोलो पर डीडीटी लगाया। वो कोडी को चेक करने गए लेकिन जेकब फाटू ने आकर उनपर हमला किया। टोंगा ब्रदर्स रिंग में आ गए हैं और वो भी रैंडी की हालत खराब कर रहे हैं। 

07:20 (IST)13 JUL 2024

द ब्लडलाइन का सैगमेंट

सोलो सिकोआ: मुझे एक्नॉलेज कीजिए। मैं आपको याद दिला दूं कि जिन लोगों ने मुझे एक्नॉलेज नहीं किया, उनका क्या हाल हुआ है। जिमी उसो, उन्होंने मुझे एक्नॉलेज नहीं किया और वो चले गए। पॉल हेमन भी चले गए। आप लोग रोमन रेंस को डिजर्व नहीं करते हैं। आपके पास मैं हूं। अगर रोमन वापस आते हैं, तो वो मुझे अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करेंगे। अभी हम कोडी रोड्स के बारे में बात करेंगे, अब कोडी की मुझे एक्नॉलेज करने की बारी है। अगर आप बैकस्टेज हैं...

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की एंट्री हुई। 

07:14 (IST)13 JUL 2024

ग्रेसन वॉलर के नी अटैक मूव से चैम्पा ने खुद को बचाया और यह मूव ऑस्टिन पर लग गया। चैम्पा ने जॉनी को टैग दिया और दोनों ने शैटर मशीन मूव लगाया। उन्होंने वॉलर को मीट इन द मिडल मूव लगाया और गार्गानो ने पिन किया।

नतीजा: DIY ने चैंपियनशिप रिटेन की 

रिंगसाइड पर ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर की बहस हो रही थी। अचानक ग्रेसन भाग गए और जेकब फाटू ने आकर ऑस्टिन थ्योरी पर हमला किया। वो रिंग में आए और उन्होंने जॉनी गार्गानो पर समोअन ड्रॉप लगाया। उन्होंने चैम्पा की भी हालत खराब की। जेकब ने रोप्स का उपयोग करके जॉनी पर स्प्लैश लगाया और चैम्पा को ओवर द टॉप मूनसॉल्ट दिया। सोलो सिकोआ का थीम सॉन्ग बजा और ब्लडलाइन फैक्शन रिंग में आ रहा है।  

07:11 (IST)13 JUL 2024

ऑस्टिन थ्योरी, टॉमैसो चैम्पा के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। चैम्पा ने आखिर वापसी की और जॉनी को टैग दिया। जॉनी ने थ्योरी पर हमला किया। उन्होंने एक साथ ऑस्टिन और वॉलर दोनों किक दी। जॉनी ने ग्रेसन पर स्लिंगशॉट स्पीयर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन थ्योरी ने किकआउट किया। गार्गानो ने चैम्पा को टैग दिया और ग्रेसन वॉलर ने उनपर फेसफर्स्ट लगाया। उन्होंने थ्योरी से टैग लिया। ग्रेसन और ऑस्टिन मीट इन द मिडल मूव लगाने गए लेकिन चैम्पा हट गए और वॉलर ने थ्योरी पर गलती वार कर दिया। 

07:05 (IST)13 JUL 2024

DIY vs ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

ग्रेसन वॉलर और टॉमैसो चैम्पा ने मैच की शुरुआत की। सभी के बीच ब्रॉल हुआ। ऑस्टिन ने जॉनी गार्गानो को डाइव लगाने से रोका और रिंगसाइड पर उनकी हालत खराब की। उन्होंने चैम्पा पर भी वार किया। 

07:02 (IST)13 JUL 2024

बैकस्टेज नेओमी की मुलाकात जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर से हुई। उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत की और इसी बीच चेल्सी ग्रीन को पता चला कि निक एल्डिस अपने ऑफिस में नहीं हैं। ब्लेयर डेवनपोर्ट ने आकर नेओमी के प्रति सम्मान दिखाया। बाद में उन्होंने पीछे से इस स्टार पर अटैक कर दिया। 

07:00 (IST)13 JUL 2024

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े ऐलान

- कार्मेलो हेज vs एंड्राडे 
- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल की वापसी होगी। 

06:52 (IST)13 JUL 2024

नेओमी ने संघर्ष करने के बाद आखिर वापसी की और ब्लेयर डेवनपोर्ट को फेसफर्स्ट दिया। वो पिन करने गईं लेकिन डेवनपोर्ट ने किकआउट किया। ब्लेयर ने नेओमी को टॉप रोप मूव लगाने से रोका और उनपर किक लगाई। वो पिन करने गईं लेकिन पूर्व विमेंस चैंपियन ने किकआउट किया। कुछ मूव्स के रिवर्सल देखने को मिले। रेफरी पर ब्लेयर का ध्यान था और इस बीच नेओमी ने घुटने से उनपर वार किया। नेओमी ने ब्लेयर पर जबरदस्त मूव लगाया और पिन किया।

नतीजा: नेओमी की जीत हुई 

06:46 (IST)13 JUL 2024

ब्लेयर डेवनपोर्ट रिंग में आ गई थीं और अब नेओमी की एंट्री हो रही है।

ब्लेयर डेवनपोर्ट vs नेओमी

ब्लेयर डेवनपोर्ट ने दबदबा बनाया लेकिन नेओमी ने वापसी की। उन्होंने रिंग कॉर्नर में ब्लेयर पर ड्रॉपकिक लगाई और मिड रोप से स्प्लिट लेग मूव लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ब्लेयर ने नेओमी पर कोहनी से वार किया और उनके हाथ को टॉप रोप से निशाना बनाया। रिंग के बाहर पूर्व NXT UK स्टार ने नेओमी को रिंग पोस्ट में धकेला। 

06:33 (IST)13 JUL 2024

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट:
मैं Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट नहीं जीत पाया। मैं खुद MITB जैसा हूं। इस बिल्डिंग और घर पर मौजूद हर एक फैन ने देखा कि मैं Money in the Bank के करीब था। मैं इससे आगे निकल गया। इसी बीच एक बड़ी चीज़ हुई। मैंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को पिन किया। मैं निक एल्डिस के ऑफिस में गया था। इस कॉन्ट्रैक्ट पर निक एल्डिस के सिग्नेचर पहले से हैं। यह SummerSlam में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच पाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट है।

एलए नाइट ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया।

एलए नाइट: इसपर निक एल्डिस और एलए नाइट की सिग्नेचर है लेकिन लोगन पॉल की नहीं। मैं चाहता हूं कि लोगन पॉल यहां आकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करें। ऐसा नहीं होगा क्योंकि वो यहां नहीं हैं। मैं आपसे कॉन्ट्रैक्ट जरूर साइन कराऊंगा। SummerSlam में हम आमने-सामने आएंगे। 

06:29 (IST)13 JUL 2024

बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन की मुलाकात कोडी रोड्स से हुई। रैंडी ने बताया कि रोड्स उनकी मदद नहीं लेना चाहेंगे लेकिन जब भी उन्हें जरूरत पड़ेगी, वो उनके हाथ खड़े रहेंगे। रैंडी ने बताया कि केविन ओवेंस अपने परिवार के साथ हैं और वो शो का हिस्सा नहीं हैं। रैंडी ने कहा कि ब्लडलाइन से दुश्मनी खत्म होने के बाद लॉकर रूम में कई लोग रोड्स के पीछे आएंगे और उस समय भी वो अमेरिकन नाईटमेयर का साथ देंगे। 

06:25 (IST)13 JUL 2024

बैकस्टेज प्रिटी डेडली ने निक एल्डिस से मिलने की इच्छा जताई। चेल्सी ग्रीन लाइन में लगी थीं और उन्होंने प्रिटी डेडली को भी ऐसा ही करने के लिए कहा। एलए नाइट रूम से बाहर निकले और ग्रीन ने उनसे निक को लेकर सवाल किया। नाइट ने बताया कि निक उन्हें जल्द ही बुला लेंगे। 

06:22 (IST)13 JUL 2024

बैरन कॉर्बिन ने बैरिकेड के ऊपर से बेर्टो को क्लोथ्सलाइन मूव दिया। रिंग में अपोलो ने बेर्टो को पटका लेकिन इलेक्ट्रा लोपेज़ ने रेफरी का ध्यान भटकाया। सैंटोस इस्कोबार ने रनिंग नी मूव लगाया और यह चीज़ रेफरी नहीं देख पाए। एंजल ने फायदा उठाकर क्रूज़ पर विंग क्लिपर लगाया और पिन किया।

नतीजा: एंजल और बेर्टो की जीत हुई 

06:20 (IST)13 JUL 2024

बेर्टो अब बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। बेर्टो ने उन्हें सबमिशन में फंसाया। बैरन ने डेथ वैली ड्राइवर देकर वापसी की और अपोलो क्रूज़ को टैग दिया। बेर्टो ने एंजल को टैग दिया। अपोलो ने शानदार मूव्स लगाए। उन्होंने एंजल को जर्मन सुपलेक्स दिए और रिंग कॉर्नर में उनकी हालत खराब की। उन्होंने टॉप रोप से एंजल पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। वो पिन करने गए लेकिन बेर्टो ने उन्हें रोका। बेर्टो रिंग के बाहर हो गए और बैरन उनपर हमला करने गए लेकिन सैंटोस इस्कोबार बीच में आ गए। बैरन ने उनपर हमला किया। 

06:14 (IST)13 JUL 2024

बैरन कॉर्बिन और अपोलो क्रूज़ vs बेर्टो और एंजल

बेर्टो और एंजल पर एंट्रेंस के दौरान ही अपोलो क्रूज़ ने डाइव लगा दी। वो बेर्टो को रिंग में लेकर आए और कॉर्बिन ने उनकी हालत खराब की। अपोलो क्रूज़ को टैग मिला और बेर्टो ने वापसी की। रिंग कॉर्नर में उन्होंने लगातार क्रूज़ पर पंच लगाए। अपोलो ने वापसी की और कॉर्बिन को टैग दिया। बैरन ने अलग अंदाज का सुपलेक्स लगाया। चारों स्टार्स के बीच रिंग में ब्रॉल हुआ। बेर्टो और एंजल को रिंग के बाहर किया गया। बैरन कॉर्बिन को अपोलो ने उठाकर बेर्टो और एंजल पर पटक दिया। 

06:07 (IST)13 JUL 2024

सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन का वीडियो पैकेज देखने को मिला था। सोलो सिकोआ ने बताया कि एक समय ब्लडलाइन के पास वर्ल्ड टाइटल और टैग टीम चैंपियनशिप थी लेकिन रोमन रेंस के हाथ ढीला छोड़ने के कारण वो हार गए। सोलो ने बताया कि उन्होंने एक नया परिवार बनाया है, जो ज्यादा ताकतवर है। सोलो ने बताया कि जब तक वो ट्राइबल चीफ है, उनका फैक्शन WWE पर दशकों तक राज करेगा। सोलो ने यह भी कहा कि हर कोई उन्हें एक्नॉलेज करेगा। 

06:01 (IST)13 JUL 2024

मीचीन ने नाया जैक्स पर जबरदस्त मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। नाया ने विरोधी पर टेकडाउन मूव लगाया और टॉप रोप से अनाइलेटर दिया। इसी के साथ उन्होंने मीचीन को पिन किया।

नतीजा: नाया जैक्स की जीत हुई 

नाया जैक्स ने मैच के बाद भी मीचीन पर हमला करने का मन बनाया लेकिन बेली ने आकर उन्हें रोका। टिफनी स्ट्रैटन ने ब्रीफकेस से बेली पर हमला किया। रिंग कॉर्नर में नाया जैक्स ने चैंपियन पर स्प्लैश लगाया। टिफनी ने उन्हें बेली टू बेली स्लैम दिया। Queen of the Ring ने उनपर लेग ड्रॉप लगाया। जैक्स रिंग के बाहर हो गईं और टिफनी ने Money in the Bank बेली पर कैश-इन करने का मन बनाया लेकिन नाया जैक्स आईं। अचानक स्ट्रैटन ने मूड बदल दिया और चली गईं। 

05:57 (IST)13 JUL 2024

मीचीन ने आखिर वापसी करके नाया जैक्स को धराशाई किया और उनपर ड्रॉपकिक लगाई। रिंग कॉर्नर में मीचीन ने Queen of the Ring पर कैनन बॉल मूव लगाया और पिन करने गईं लेकिन उन्होंने किकआउट किया। जैक्स ने मीचीन को टॉप रोप मूव लगाने से रोका और उठाकर पटक दिया। नाया लेग ड्रॉप मूव लगाने गईं लेकिन मीचीन ने खुद को बचाया। टिफनी ने केंडो स्टिक एप्रन पर रखी और दूसरी साइड जाकर रेफरी का ध्यान भटकाने की कोशिश की। बेली ने टिफनी पर हमला किया। नाया ने केंडो स्टिक का इस्तेमाल करने का मन बनाया लेकिन मीचीन ने उन्हें रोका। 

05:52 (IST)13 JUL 2024

नाया जैक्स vs मीचीन

मीचीन ने मैच शुरू होते ही पंच लगाए लेकिन बाद में नाया जैक्स ने दबदबा बनाया। उन्होंने मीचीन को उठाकर पटक दिया। नाया ने मीचीन पर रिंग कॉर्नर में हिप अटैक मूव लगाया। नाया ने मीचीन की वापसी की कोशिश को रोका और उन्हें सबमिशन होल्ड में फंसाया। मीचीन ने खुद को इससे बचाया और रिंग के बाहर नाया जैक्स पर वार करने की कोशिश की। नाया ने उन्हें रोका और एप्रन पर फेसफर्स्ट दिया। उन्होंने OC की सदस्य पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। 

05:49 (IST)13 JUL 2024

बैकस्टेज चेल्सी ग्रीन का इंटरव्यू हुआ और उनके गले में पट्टा बंधा हुआ था। उन्होंने इंटरव्यू देने से इंकार किया। 

05:43 (IST)13 JUL 2024

नाया जैक्स: तीन हफ्तों बाद आपका और मेरा मैच होने वाला है। मैं आपसे यह टाइटल लेने वाली हूं।

बेली: मैं हगर बेली नहीं हूं। मैं ग्रैंडस्लैम चैंपियन, Royal Rumble विजेता और मौजूदा चैंपियन हूं। यह बेली आपको हरा देंगी। मान लेते हैं कि आप मुझे हराकर चैंपियन बन जाती हैं, तो फिर क्या होगा? टिफी, क्या होगा? आप कैश-इन करेंगी।

नाया जैक्स: मैं लोगों को चोटिल करती हूं। मैं आपको SummerSlam से पहले चोटिल करूंगी। टिफनी स्ट्रैटन मेरी बार्बी डॉल जैसी हैं। आप मेरे लिए डॉल नहीं हैं, आप मेरा शिकार हैं। 

बेली ने नाया जैक्स पर हमला करने का सोचा लेकिन टिफनी स्ट्रैटन ने उन्हें रोका। अब नाया और टिफनी ने मिलकर बेली पर हमला किया। मीचीन केंडो स्टिक लेकर आईं और बेली को बचाया। 

05:40 (IST)13 JUL 2024

टिफनी स्ट्रैटन: आप यहां क्या करने वाली हैं? यह टिफी टाइम है।

बेली: मैं पहले Money in the Bank विजेता रह चुकी हूं। उस समय आपको शायद पता नहीं होगा कि WWE क्या है।

टिफनी स्ट्रैटन: 2019 ज्यादा दूर नहीं था। यह कुछ समय पहले ही था।

बेली: आप मुझपर कैश-इन करने का मन बनाती हैं, तो जरूर सोच लीजिए। 

नाया जैक्स ने दखल दिया। 

05:38 (IST)13 JUL 2024

टिफनी स्ट्रैटन का सैगमेंट

टिफनी स्ट्रैटन: जब मैंने लैडर चढ़कर ब्रीफकेस निकाला, तो मैं WWE इतिहास की सबसे यंग Money in the Bank विजेता बनीं। टिफी टाइम की शुरुआत हो गई है। ट्रिश स्ट्रेटस भले ही होस्ट थीं लेकिन मैं वहां की स्टार थीं। वो यहां मेरा मोमेंट खराब नहीं कर पाएंगी। रॉक्सेन परेज़, लिव मॉर्गन और बेली, आपके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। जल्द ही आप सभी मुझे नई विमेंस चैंपियन बोलेंगे।

WWE विमेंस चैंपियन बेली का दखल हुआ।

बेली: सबसे पहले मैं आपको जीत की बधाई देना चाहती हूं।

05:34 (IST)13 JUL 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और विमेंस Money in the Bank टिफनी स्ट्रैटन की एंट्री हो रही है।

19:46 (IST)12 JUL 2024

WWE SmackDown की शुरुआत 13 जुलाई 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

19:46 (IST)12 JUL 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन का सैगमेंट 
- विमेंस Money in the Bank विजेता टिफनी स्ट्रैटन नज़र आएंगी। 
- नाया जैक्स vs मीचीन 
- बैरन कॉर्बिन और अपोलो क्रूज़ vs बेर्टो और एंजल 

19:44 (IST)12 JUL 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में द ब्लडलाइन एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को निशाना बना सकता है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now