Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 16 अगस्त 2024: Roman Reigns की हुई जबरदस्त पिटाई, मेन इवेंट में असली ट्राइबल चीफ को किया गया धराशाई; मौजूदा चैंपियन की हार

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 16 अगस्त 2024: Roman Reigns की हुई जबरदस्त पिटाई, मेन इवेंट में असली ट्राइबल चीफ को किया गया धराशाई; मौजूदा चैंपियन की हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 17, 2024 08:32 IST

WWE SmackDown में होने वाले तूफानी एक्शन को यहां फॉलो करें:

topic-thumbnail

08:32 (IST)17 AUG 2024

हमारे साथ SmackDown की लाइव कमेंट्री में जुड़ने के लिए शुक्रिया। हम आपसे Raw की कमेंट्री के साथ जुडेंगे। 

07:39 (IST)17 AUG 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स:

-) नाया जैक्स के सेलिब्रेशन को मीचीन ने खराब किया। 

-) कार्मेलो हेज ने एंड्राडे को हराया। मैच के बाद दोनों के बीच ब्रॉल हुआ। 

-) ब्लेयर डेवनपोर्ट ने सिंगल्स मैच में नेओमी को शिकस्त दी। 

-) केविन ओवेंस ने ग्रेसन वॉलर को हराया। मैच के बाद कोडी और ओवेंस ने मिलकर ए टाउन डाउन अंडर को भागने पर मजबूर किया। 

-) स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने DIY को हराया और वो अगले हफ्ते ब्लडलाइन को टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। 

-) मेन इवेंट में रोमन रेंस और नई ब्लडलाइन का ब्रॉल हुआ, जिसमें जेकब फाटू की वापसी हुई। ब्लडलाइन ने रेंस को कमेंट्री टेबल पर पटका। 

07:29 (IST)17 AUG 2024

दोनों भाइयों के बीच ब्रॉल की शुरुआत हो गई है और रेंस ने जबरदस्त सुपरमैन पंच लगा दिया। टामा टोंगा ने रेंस पर अटैक किया और वो उनके ऊपर भारी पड़ रहे हैं। रेंस ने टोंगा को रिंग में पटक दिया और फिर उन्हें रिंग के बाहर भेजा। असली ट्राइबल चीफ ने कमेंट्री टेबल को खाली किया। सोलो ने पीछे से रेंस पर अटैक किया। दोनों रिंग के अंदर आ गए हैं।

सोलो सिकोआ समोअन स्पाइक देने वाले थे, लेकिन रेंस ने खुद को बचाया और सुपरमैन पंच लगा दिया। रेंस ने सिकोआ पर स्पीयर लगा दिया है। रेंस ने आखिरकार उला फाला को पकड़ा और इसे पहन लिया है। जेकब फाटू की वापसी हो गई है और उन्होंने रेंस पर अटैक करना शुरू कर दिया है। फाटू ने रेंस को रिंग पोस्ट पर दे मारा और अब रिंग कॉर्नर पर रेंस की हालत खराब कर दी है। फाटू ने रेंस को रिंग के बाहर फेंका। 

इन तीनों ने रोमन रेंस को कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दे दिया। वो रेंस को फिर से रिंग के अंदर लेकर आए हैं। टामा टोंगा ने सोलो सिकोआ को उला फाला पहनाई और रेंस काफी बेबस दिखाई दे रहे हैं। नई ब्लडलाइन सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिया और इसी के साथ SmackDown का अंत हुआ। 

07:22 (IST)17 AUG 2024

रोमन रेंस का म्यूजिक बजा और असली ट्राइबल चीफ ने एंट्री कर ली है। फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और रेंस रिंग में आ गए हैं। सोलो सिकोआ ने उला फाला निकाली और इसे टामा टोंगा को दे दिया। सोलो ने टामा को रिंग के कॉर्नर पर खड़े होने के लिए कहा। 

07:17 (IST)17 AUG 2024

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ का सैगमेंट

सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ एंट्री कर ली है।

सोलो सिकोआ ने कहा कि ऑरलैंडो, उन्हें एक्नॉलेज करें। इसके बाद उन्होंने कहा कि रोमन रेंस को उन्हें एक्नॉलेज करना होगा। इसके बाद रेंस पर निशाना साधा और कहा कि अगर रोमन को उला फाला को चाहिए तो रिंग में आइए। 

07:16 (IST)17 AUG 2024

अगले हफ्ते होने वाले SmackDown के लिए तीन बड़े मैच ऐलान:

ब्लडलाइन vs स्ट्रीट प्रॉफिट्स (टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

एलए नाइट vs सैंटोस इस्कोबार (यूएस चैंपियनशिप मैच)

नेओमी, बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल vs एल्बा फायर, ब्लेयर डेवनपोर्ट और आईला डौन (सिक्स विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

07:14 (IST)17 AUG 2024

दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है और कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। चैम्पा पर स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने डबल टीम मूव लगाया, लेकिन एक बार फिर किकआउट देखने को मिला। गार्गानो ने चैम्पा से टैग लिया और इस बीच फोर्ड को रिंग के बाहर उन्होंने भेजा। जॉनी ने सुपरकिक लगाई, इस बार भी किकआउट देखने को मिला। DIY को यकीन नहीं हो रहा है। डॉकिंस ने स्पीयर को काउंटर किया और फोर्ड को टैग मिल गया है। फोर्ड ने टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया और गार्गानो को पिन करते हुए यह मैच जीत लिया।

विजेता: द स्ट्रीट प्रॉफिट्स

स्ट्रीट प्रॉफिट्स टैग टीम चैंपियनशिप के नए नंबर 1 कंटेंडर बन गए हैं और अगले हफ्ते वो ब्लडलाइन को चैलेंज करने वाले हैं। 

07:07 (IST)17 AUG 2024

जॉनी गार्गानो अब लीगल हैं और DIY ने मैच का रुख थोड़ा अपनी तरफ किया है। चैम्पा लीगल हो गए हैं और उन्होंने अकेले ही स्ट्रीट प्रॉफिट्स की हालत खराब करने की कोशिश की। डॉकिंस ने चैम्पा को पिन करने का असफल प्रयास किया और फिर टॉप रोप से अपने मूव को मिस कर गए। इसके बावजूद अभी भी स्ट्रीट प्रॉफिट्स का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। फोर्ड और गार्गानो इस समय रिंग में हैं और एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। फोर्ड और गार्गानो ने एक दूसरे पर किक लगाई। जॉनी ने पिन करने का प्रयास भी किया, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। 

07:00 (IST)17 AUG 2024

SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफिट्स vs DIY (WWE टैग टीम चैंपियनशिप नंबर 1 कंटेंडर मैच)

मोंटेज़ फोर्ड और जॉनी गार्गानो इस मैच की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया और दोनों ने अपने-अपने पार्टनर्स को टैग दिया। स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने कंट्रोल हासिल कर लिया है और इस समय चैम्पा मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने डबल टीम मूव टॉमैसो के ऊपर लगाया और रिंग के बाहर भी उन्होंने पूर्व चैंपियन को धराशाई किया। 

06:55 (IST)17 AUG 2024

SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस के रूम से मीचीन बाहर आईं, जहां उन्हें चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन मिलीं। यहां मीचीन ने बताया कि उन्हें जैक्स के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच मिल गया है। इसके बाद जैक्स ने अचानक से आकर मीचीन पर अटैक कर दिया, लेकिन निक एल्डिस ने उन्हें रोका। 

06:53 (IST)17 AUG 2024

सैंटोस इस्कोबार का वीडियो दिखाया गया, जहां वो अपने साथियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस बीच सैंटोस ने दावा किया कि अगले हफ्ते वो एलए नाइट से यूएस चैंपियनशिप लेकर रहेंगे।

इसके बाद एलए नाइट ने एंट्री की और एंट्रैंस रैंप से सैंटोस इस्कोबार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर सैंटोस को सबक सिखाएंगे और अपने टाइटल को सफलातपूर्वक रिटेन करने में कामयाब होंगे। 

06:41 (IST)17 AUG 2024

बैकस्टेज टामा टोंगा ने सोलो सिकोआ को उला फाला पहनाई। इसके बाद सोलो ने कहा कि रोमन रेंस को आज उन्हें एक्नॉलेज करना होगा। 

06:40 (IST)17 AUG 2024

वॉलर की चुनौतियों से पार पाते हुए ओवेंस ने जबरदस्त स्टनर ग्रेसन वॉलर पर लगाया। उन्होंने इसके बाद वॉलर पर पॉपअप पावरबॉम्ब लगाया और उन्हें पिन करते हुए यह मैच जीत लिया।

विजेता: केविन ओवेंस

मैच के बाद भी ओवेंस ने वॉलर पर अटैक जारी रखा, ऑस्टिन थ्योरी ने अपने पार्टनर को बचाया। कोडी रोड्स ने रिंग में एंट्री कर ली है। अब ओवेंस और कोडी ने मिलकर वॉलर-थ्योरी को भागने पर मजबूर किया। केविन ओवेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप बेल्ट ले ली है और इसे कोडी रोड्स को दे दी है। वो रिंग से चले गए हैं। 

06:36 (IST)17 AUG 2024

WWE SmackDown में केविन ओवेंस vs ग्रेसन वॉलर

केविन ओवंस ने सबसे पहले रिंग में एंट्री की है। ग्रेसन भी बाहर आ गए हैं और उनके साथ ऑस्टिन थ्योरी भी हैं। मैच शुरू होते ही केविन ओवेंस ने वॉलर पर धावा बोल दिया है और अब ग्रेसन पलटवार की कोशिश कर रहे हैं। थ्योरी के कारण ओवेंस का ध्यान भटका और इसका फायदा ग्रेसन वॉलर ने उठाया। समय बर्बाद करना वॉलर को भारी पड़ा और ओवेंस को वापसी का मौका मिल गया। उन्होंने अब ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर अटैक कर दिया। वॉलर ने एक बार फिर ओवेंस पर पलटवार किया और पिन करने का असफल प्रयास भी किया। 

06:23 (IST)17 AUG 2024

बैकस्टेज केविन ओवेंस की ग्रेसन वॉलर लगातार बेइज्जती कर रहे थे और तभी केविन ओवेंस उनके पीछे आ गए। वॉलर ने कहा कि उनके लिए ओवेंस को हराना काफी आसान है और ओवेंस ने मैच के लिए ललकार दिया है।

06:21 (IST)17 AUG 2024

नेओमी ने पिन करने का असफल प्रयास किया और इस बीच ब्लेयर ने काउंटर करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहींं मिली। नेओमी ने टर्नबकल पर ड्रॉपकिक लगाया। ब्लेयर ने जबरदस्त किक लगाई और पिन करते हुए नेओमी को हरा दिया।

विजेता: ब्लेयर डेवनपोर्ट

06:16 (IST)17 AUG 2024

WWE SmackDown में नेओमी vs ब्लेयर डेवनपोर्ट

नेओमी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाने का प्रयास किया और काफी हद तक वो इसमें कामयाब भी रही हैं। ब्लेयर डेवनपोर्ट पलटवार करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पूर्व विमेंस चैंपियन के आगे उनकी ज्यादा नहीं चली है।

06:09 (IST)17 AUG 2024

बैकस्टेज सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा से कहा कि रोमन रेंस अगर उनसे यह उला फाला लेने में कामयाब होते हैं, तो टामा और उन्हें रेंस को एक्नॉलेज करना होगा। उन्होंने अंत में कहा कि यह तभी हो पाएगा अगर रेंस उनसे यह ले पाते हैं। 

06:04 (IST)17 AUG 2024

दोनों स्टार्स इस समय रोप्स पर हैं और एंड्राडे ने कार्मेलो पर स्पैनिश फ्लाई लगा दिया है। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को पिन करने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसी के भी हाथ सफलता नहीं लगी है। एंंड्राडे मूनसॉल्ट मूव कर गए और कार्मेलो ने इसका फायदा उठाते हुए स्पीड चैंपियन को पिन करते हुए चौंकाने वाली जीत दर्ज की। एंड्राडे को यकीन नहीं हो रहा है। इस दुश्मनी में हेज को पहली जीत मिली है, लेकिन अभी एंड्राडे 2-1 से आगे हैं।

मैच के बाद हेज ने एंड्राडे को चिढ़ाने का प्रयास किया और एंड्राडे का गुस्सा फूट गया। उन्होंने हेज पर अटैक करना शुरू कर दिया और जबरदस्त बवाल मच रहा है। रेफरी और ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें अलग किया।

विजेता: कार्मेलो हेज

05:55 (IST)17 AUG 2024

इस मैच की शुरुआत हो गई है। कार्मेलो माइंड गेम्स खेलने की कोशिश कर रहे हैं और एंड्राडे काफी जल्दी टॉप रोप पर थे, लेकिन कार्मेलो ने पलटवार कर दिया। इसी के साथ हेज को मोमेंटम मिल गया है और वो स्पीड चैंपियन पर भारी पड़ रहे हैं। हेज ने पिन करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने चॉप भी लगाया है, इस बीच एंड्राडे ने जबरदस्त ड्रॉपकिक लगाई है। कार्मेलो रिंग के बाहर हैं और एंड्राडे ने जबरदस्त मूनसॉल्ट लगाया है। हेज अपने लिए रिकवरी टाइम देख रहे हैं और उन्होंने चीप शॉट लगाया। 

05:47 (IST)17 AUG 2024

WWE SmackDown में एंड्राडे vs कार्मेलो हेज

एंड्राडे ने सबसे पहले अपने मैच के लिए रिंग में एंट्री की है। उनकी नज़र कार्मेलो से बदला लेने की होने वाली है, क्योंकि पिछले हफ्ते उनकी वजह से वो यूएस चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर नहीं बन पाए थे। कार्मेलो हेज भी बाहर आ गए हैं। 

05:44 (IST)17 AUG 2024

नाया ने कहा कि टिफनी को यह सब करने की जरूरत नहीं थी। टिफनी ने कहा कि जैक्स ने उनके लिए जो कुछ भी किया उसके बाद यह बनता था। जैक्स ने कहा यह उनका स्ट्राइल नहीं है, बल्कि उन्हें डिस्ट्रक्शन पसंद है और SummerSlam में उन्होंने वैसा ही किया। जैक्स ने कहा कि उन्होंने बेली को हराया और अब वो आपकी विमेंस चैंपियन हैं। 

जैक्स ने टिफनी को उन्हें नमन करने के लिए कहा। टिफनी ने कहा कि सबसे पहले प्रिटी डेडली गाना गाएंगे और फिर हम सब आपके सामने बाओ डाउन करेंगे। प्रिटी डेडली गाना गा रहे हैं और जैक्स को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। मीचीन रिंग में केंडो स्टिक लेकर आ गई हैं औैर उन्होंने सभी के ऊपर इससे हमला कर दिया है। जैक्स ने पलटवार करना चाहा, लेकिन मीचीन पूरी तरह से तैयार थीं। अंत में उन्होंने स्टिक से प्रिटी डेडली के दोनों मेंबर्स की हालत खराब कर दी। 

05:38 (IST)17 AUG 2024

WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स का चैंपियन बनने का सेलिब्रेशन

SmackDown की शुरुआत नई विमेंस चैंपियन नाया जैक्स के सेलिब्रेशन सैगमेंट के साथ हो रही है। मिस मनी इन द बैंक विजेता टिफनी स्ट्रैटन ने सभी का स्वागत किया और क्वीन जैक्स को रिंग में बुलाया। रिंग में प्रिटी डेडली भी मौजूद हैं। जैक्स ने ग्रैंड एंट्री की है। 

05:35 (IST)17 AUG 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है। 

05:26 (IST)17 AUG 2024

नमस्कार, WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। रोमन रेंस के ऊपर एक बार फिर सभी की नज़र होने वाली है।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now